Akshay Kumar ने स्पेशल वीडियो शेयर कर बताई सूर्यवंशी की रिलीज डेट
Akshay Kumar की मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी का इंतजार खत्म हो गया है. जल्दी ही ये फिल्म सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी. इस फिल्म को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने डायरेक्ट किया है. इसमें अक्षय के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. अक्षय, अजय और रणवीर ने फिल्म का स्पेशल वीडियो शेयर कर ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट का ऐलान किया. ये फिल्म इस दिवाली वीकेंड पर 5 नवंबर को रिलीज होगी.
View this post on Instagram
अक्षय, अजय और रणवीर सिंह ने ये वीडियो अपने-अपने सोशल मीडिया हेंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में ये तीनों अभिनेता थियेटर के अंदर नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में अक्षय बोलते हैं, “दोस्तों ये दीवारें याद है ना आपको…इन चार दीवारों ने आपके कई रंग देखे हैं. आपका हंसना, रोना, प्यार गुस्सा.. इन्हें वो सबकुछ याद है
लेकिन कभी किसी ने नहीं सोचा था कि हमारी फिल्मों की तरह हमारी जिंदगी में भी एक दिन इंटरवल आ जाएगा. मगर वो कहते हैं ना हर काली रात के बाद सवेरा जरूर होता है. तो हम हाजिर हैं…” इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इंटरवल हुआ खत्म, अब शो टाइम है.. इस दिवाली पर आपके नजदीकी सिनेमाघरो में सूर्यवंशी रिलीज हो रही है, आइए और हमारे साथ सेलिब्रेट कीजिए #BackToCinema”
‘सूर्यवंशी’ में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी लीड रोल में दिखाई देंगी. ये एक कॉप ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें तीनों एक्टर्स पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं. रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कई शानदार स्टंट देखने को मिलेंगे.

