Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: देखती रह गयी महिलाएँ, योग के साथ भारतीय सांस्कृतिक फैशन को प्रमोट कर गयी पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल

Muzaffarnagar:  आज गांधी कॉलोनी में बुटीक के उद्धघाटन पर पहुंची पालिका अध्यक्ष का बुटीक की ऑनर्स शुभा एवं टीम द्वारा  बुके देकर एवं चुनरी से स्वागत किया गया.उद्घाटन के उपरांत शुभा  द्वारा बनाई गई ड्रेस पहनकर उनके ग्रुप की महिलाओं द्वारा कैटवॉक का कार्यक्रम रखा गया था.उपस्थित महिलाओं के आग्रह पर पालिका अध्यक्ष द्वारा रैंप पर बहुत ही सुंदर कैटवॉक किया गया.

योग को जीवन का अभिन्न अंग बताए हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल बोली खुद को तरोताजा रखने के लिए कैटवॉक भी बहुत बढ़िया साधन. उपस्थित महिलाओं द्वारा तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया .

इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा जब से मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शहर की जनता ने दी है मैं खुद को और ज्यादा तरोताजा और ज्यादा खुद को फीट महसूस करती हूं।

मैंने सुना है लोग बाग रात होने का इंतजार करते हैं ताकि वह आराम कर सके और मैं सुबह होने का इंतजार करती हूं ताकि मैं शहर वासियों की समस्याओं का समाधान कर सकूं बुटीक के उदघाटन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा  बनाई गई ड्रेस देखकर  चौगुनी तरक्की करने का आशीर्वाद दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 7 =