खबरें अब तक...

समाचार

रालोद की बैठक सम्पन्न10 9 |
बुढाना। राष्ट्रीय लोकदल मुजफ्फरनगर के युवा प्रदेश महासचिव गज्जू पठान और रालोद छात्र सभा जिला अध्यक्ष पराग चैधरी व अंकित सहरावत के नेतृत्व में रालोद सदस्यता अभियान चलाया सैकड़ों युवाओं को रालोद की सदस्यता दिलाई रालोद के सदस्यता अभियान में बोलते हुए युवा प्रदेश महासचिव गज्जू पठान ने कहा वर्तमान में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में युवाओं का शोषण किया जा रहा है और गत २ सालों में एक भी नौकरी प्रदेश या केंद्र सरकार द्वारा नहीं दी गई है जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है और युवा ग्रेजुएशन करने के बाद भी कोई नौकरी नहीं कर पा रहा है अगर जल्दी भर्तियां शुरू नहीं की गई तो प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा । मुख्यरूप से रालोद के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सहरावत, जयवीर ठाकरान, अंकित सहरावत, अश्विनी चैधरी, नसीम राणा, आकाश राठी, नितिन सहरावत, साजिद, विपुल तोमर , शुभम तोमर, शहजाद, राजन सहरावत ,यस चैधरी ,अभिषेक त्यागी, शिवम चैधरी, अंश राठी, गौरव कुमार, किशोर भारद्वाज, फारूक राणा, अरशद ,इमरान ,हर्ष, मोनू, सनी राठी ,सौरव सरावत, वेदांत ,अभिनव, दिवाकर त्यागी ,अनुज शर्मा, शिवम, गुड्डू, रिहान, शुभम राठी, मुन्ना, विजय त्यागी, रोहित , खालिद, विकाश त्यागी, आशु, अकरम आदि सैकड़ो युवा उपस्थित रहे।

 

भाकियू का जोरदार प्रदर्शन1 19 | 2 24 |
मुजफ्फरनगर। स्कूली वाहनो के बन्द होने पर छात्र-छात्राओं के साथ डीएम कार्यालय पहंुचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झडपें भी हुई। प्रदर्शन के दौरान हंगामा बढता देख कई थानो की पुलिस व पीएसी बल कचहरी मे बुलवाया गया।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै.राकेश टिकैत के नेतृत्व मे आज दोपहर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे विभिन्न स्कूलो के सैंकडो छात्र-छात्राओ ने अभिभावकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को सौपना चाहा। बताया जाता है कि भाकियू कार्यकर्ताओ ने भीड के साथ जबरन डीएम कार्यालय में प्रवेश का प्रयास किया। जिसके चलते भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी झडपें व धक्का मुक्की होे जाने पर यह मामला तूल पकड गया।

धरना प्रदर्शन व हंगामे के बीच भकियू नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट शब्दो मे कहा कि परिवहन विभाग की गुण्डागर्दी कतई बर्दाश्त नही की जाएगी और अगर बच्चों कीे गाडियंा बन्द की गई तो पहले सरकारी विभागो की पुरानी गाडियंा बंद की जाए और बच्चो की स्कूल गाडियंा बन्द करने के बाद उन्हे स्कूल तक पहंुचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।3 22 | इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत की मौजूदगी मे भाकियू कार्यकर्ताओ ने डीएम कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि इस दौरान एक बार को प्रशासन व भाकियू के बीच टकराव की स्थिती बन गई।

कुछ ही क्षणो मे स्थिती काफी हद तक शान्त हो गयी। वहीं दूसरी और स्कूली वाहनो के बन्द होने के मामले मे स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद सैंकडो भाकियू कार्यकर्ताओ ने चैधरी राकेश टिकैत के साथ डीएम कार्यालय पर कब्जा कर लिया। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान खुद को जंजीर से बंधवा दिया गया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
डीएम कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओ द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन तथा मामला बढता देख कई थानो की पुलिस तथा पीएसी बल डीएम कार्यालय पर बुलवा लिया गया। अभिभावकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश मोटर यान 26 वंा संशोधन नियमावली 2019 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल के वाहन संचालन हेतु वाहन नियमावली मे संशोधन किया गया है। इस संशोधन को लागू करते समय प्रदेश के अभिभावकों व स्कूल प्रबन्ध से राय नही ली गई है। अभिभावको का कहना है कि नई नियमावली मे खामियो के चलते स्कूल के बच्चो के सामने शिक्षा का संकट खडा हो गया है।

जिससे बच्चो को स्कूल भेजने मे अभिभावको को भारी समस्या का सामना करना पड रहा है। इसके लागू होने पर अभिभावको पर फीस से 3 गुना खर्च परिवहन पर पडने वाला है। ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक इस खर्च को वहन करने मे सक्षम नही है। अभिभावको की सरकार से मंाग है कि उ.प्र.मोटरयान 26 वंा संशोधन नियमावली 2019 इसके अध्याय 9 क मे विद्यालय वाहनो पर पुनर्विचार कर आगामी सत्र मे लागू करने की मांग की गई है। बच्चो के परिवहन की सुविधा सरकार द्वारा रोडवेज से कराने की मांग व स्कूल ब मे महिला परिचालक व अध्यापक की अनिवार्यता को समाप्त कराने तथा वर्तमान परिस्थिति मे पुरानी नियमावली व्यवस्था को पुनः बहाल कराये जाने की मांग की गई है।

आज दोपहर स्कूली वाहन बंद होने पर भाकियू मे उबाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मौजूदगी विरोध प्रदर्शन व धक्का मुक्की के बीच भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की। प्रदर्शन के दौरान भकियू कार्यकर्ता अपने हाथो मे लाठी डन्डे लिए हुए थे। इस दौरान डीएम कार्यालय पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्टेªट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया सहित जनपद के लगभग सभी थानो के थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी व पुलिस तथा पीएसी बल मौजूद रहा। तेज बारिश के बावजूद डीएम कार्यालय पर धरना जारी रहा। राकेश टिकैत ने अपने सभी भाकियू कार्यकर्ताओं से डीएम कार्यालय पर पहुंचने की अपील की है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालो में धीरज लाटियान भाकियू जिलाध्यक्ष, राजू अहलावत मंडल महामंत्री, धर्मेन्द्र मलिक प्रवक्ता, विकास शर्मा, राजीव बालियान सहित अनेक पदाधिकारी सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साप निकला4 25 |
जानसठ । जानसठ के मोहल्ला जन्नताबाद में एक मकान में खतरनाक जहरीला नाग निकल आया जिससे हड़कम्प मच गया। जब परिवार के सदस्यों की नजर नाग पर पड़ी तो वह घर से बाहर निकल गए और सांप पकड़ने वाले और मौके पर बुलाया गया। कई घंटे की जद्दोजहद के बाद नाग पर काबू करते हुए नाग को पकड़ लिया गया। सांप पकड़ने वाले पवन बाल्मीकि नें बताया कि यह काफी खतरनाक प्रजाति का नाग है।

 

छात्र छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान5 20 |
मुजफ्फरनगर। जल बचाओ जीवन बचाओ के अन्तर्गत आर्य एकेडमी इण्टरनेशनल स्कूल, ए२जेड रोड के छात्र-छात्राओ ने घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक किया। गर्मी की परवाह न करते हुए ए२जेड कालौनी मे जाकर स्कूल के बच्चों ने घर-घर जाकर लोगो को पानी बचाओ जीवन बचाओ के बारे में विस्तार से बताया तथा उन सभी को शपथ दिलाई कि वे पानी बचाने के योद्धा के रूप में कार्य करेंगे बच्चों ने विद्यालय द्वारा उपलब्ध स्लोगन को घरों के गेट पर टेग किया। इस अवसर पर डा. ओमबीर सिंह, नवीन त्यागी एवं राजेन्द्र प्रसाद गर्ग आदि ने बच्चों को जलपान कराकर उनके द्वारा किए गए पुनीत कार्य की मुक्त कण्ठ से सराहना की। इस अवसर पर सभी गणमान्य निवासियों ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मेहनत को बेकार नहीं जाने देंगे तथा जल संचय कर इस कार्य में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

बैठक सम्पन्न6 18 |
मुजफ्फरनगर। आज थाना छपार परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर धनंजय सिंह कुशवाह व थाना प्रभारी एच एन सिंह ने एक मीटिंग का आयोजन किया तो वही लगातार क्षेत्रों में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों पर कोई ध्यान ना दे व मुहर्रम के त्योहार को आपस मे शांति सद्भावना ओर सौहार्द के साथ मनाए। मीटिंग में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर धनंजय सिंह कुशवाह ने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी अफवाह पर यकीन न करें तथा संदिग्ध लोगों पर अपनी कड़ी निगरानी रखें ओर बच्चा चोरी की अफवाहों को फैलाने वाले अराजक तत्वों की जानकारी तुरन्त डायल १०० व अपने क्षेत्र के थानाप्रभारी को दें तो वही अफवाह फैलाने वाले ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा तो वही बैठक में सी ओ सदर ने कहा की मुहर्रम के त्यौहार को शांति आपसी सद्भाव भाईचारे के साथ मनाएं। तो वही थानाप्रभारी छपार एच एन सिंह ने मीटिंग में आये सभी ग्राम प्रधान व गनामन्य लोग एवं शांति समिति के सदस्य से अपील की कि अराजक तत्व व अफवाह फैलाने वालों की गतिविधि पर नजर रखें थानाप्रभारी छपार एच एन सिंह ने कहा कि हर छोटी से छोटी घटना की सूचना पुलिस को दें तो वही सभी ग्राम प्रधानो व गनामन्य लोगो ने पुलिस को हर सम्भव मदद करने की बात कही इस अवसर पर छपार क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान व गनामन्य लोग उपस्थित रहें।

झूठी सूचना से बचे7 13 |
मुज़फ्फरनगर। मीरापुर पुलिस की नई पहल देखने को मिली है मीरापुर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बच्चों चोरों की अफवाह को लेकर गांव भुम्मा खेड़ी सराय जाकर लाउडस्पीकर से सभी ग्राम वासियों सूचना दी है यदि कोई व्यक्ति बच्चों चोरों की झूठी सूचना देता है अफवाह फैलाता है तो उस व्यक्ति पर सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण कर दिये निर्दैश8 15 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने मोहर्रम के मद्देनजर वार्ड नंबर ३७ एवं ४७ का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जाहिद हॉल इमामबाड़ा के बाहर साफ सफाई के निर्देश दिए गए खराब पड़ी लाइटों को तुरंत संबंधित कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर ठीक करने के लिए कहा गया इमामबाड़े के मितावली द्वारा पालिका अध्यक्ष से मांग की गई कि यहां की सड़क बनवाई जाए पालिका अध्यक्ष द्वारा जल्दी सड़क बनवाने का आश्वासन दिया गया और सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद मोहम्मद राहत इमामबाड़े के कमेटी के मेंबर शहजाद हुसैन जैदी स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं वार्ड के अन्य लोग मौजूद रहे।

 

एसएसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण 9 14 |
चरथावल। एसएसपी अभिषेक यादव ने आज दोपहर थाने का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न पत्रावलियों,थाना कार्यालय, थाना प्रागण मे खडे वाहनों के विषय मे जानकारी ली।
दोपहर के समय अचानक चरथावल थाने पहंुचे एसएसपी अभिषेक यादव ने थाने के माल खाने, मैस, थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया तथा थाना परिसर मे खडे वाहनो के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि लम्बित चल रही विवेचनाओ को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। थाने पर आने वाले फरियादियो की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ पीडित की समस्या का समाधान कराया जाए। इस दौरान थाना प्रभारी सूबे सिह यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

शराब की पेटियों सहित किया गिरफ्तार11 5 |
चरथावल। थाना प्रभारी सुबे सिंह व उनकी टीम के सदस्य एस आई सुरेंद्र राव एस आई ज्ञानेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पिलखनी नहर के पास चैकिंग कर रहे थे चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक एसेंट कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से २१ पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके दो साथी जो बुलेट द्वारा गाड़ी के साथ चल रहे थे पुलिस को देखते ही फरार हो गये पकड़े गये तीनो लोगो की पहचान अरविंद पुत्र भँवर सिंग सोनू पुत्र अनिल निवासी कादर गढ़ शामली विजयपाल पुत्र धनसिंह निवासी दुधली थाना चरथावल के रूप में हुई है जिनके कब्ज़े से २१ पेटी हरयाणा मार्का अवैध शराब बाइक एक एसेंट कार बरामद की है पुलिस ने तीनों आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है बाकी फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

 

मतदाताओं के सत्यापन से सम्बंधित बूथ लेविल करेंगे कार्यवाहीः जिला निर्वाचन अधिकारी4 17 |
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक ०१.०१.२०२० के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं मतदाता सत्यापन कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये गये है। आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दिनांक ०१.०९.२०१९ से ३०.०९.२०१९ तक घर-घर मतदाताओं के सत्यापन से सम्बंधित कार्यवाही की जाएगी जिसके अन्तर्गत आयोग के निर्देशानुसार बी०एल०ओ० द्वारा कार्यवाही सम्पादित की जाऐंगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक बी०एल०ओ० के पास अर्हता तिथि ०१.०१.२०१९ के आधार पर अंतिम रूप से प्रकाशित पुर्नमुद्रित मूल निर्वाचक नामावली एवं पूरक सूची-१ एवं पूरक सूची-२ उपलब्ध रहेगी। जिससे यह जानकारी हो जाएगी कि परिवार के सभी पात्र व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हैं या नहीं इस मध्य अर्हता तिथि ०१.०१.२०१९ के आधार पर १८ वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके और किन्हीं कारणों से उनके नाम निर्वाचक नामावली में शामिल होने से छूट गये हैं तो इस कार्यक्रम के दौरान उनसे फार्म-६ भराया जाएगा सम्बंधित सूचनाऐं बी०एल०ओ० रजिस्टर में अंकित की जाऐंगी जिसमें मतदाता का मोबाईल नम्बर, ईमेल आईडी (एच्छिक), १० से अधिक मतदाताओं वाले मकान नम्बर तथा जिन परिवारों में महिलाओं की संख्या से पुरूषों की संख्या २ गुनी या उससे अधिक है उनका भी अंकन बीएलओ रजिस्टर में किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य दिनांक ०१.०९.२०१९ से ३०.०९.२०१९ तक पूर्ण किया जाना है एक दिन में न्यूनतम २० घरों का सर्वेक्षण पूरा किया जाए जिससे निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण हो जाए। उन्होने बताया कि बीएलओ द्वारा कार्यक्रम के दौरान आश्रयहीन, घूमंतू जनजातीय समूह, विकलांग व्यक्तियों, विमुक्त कराये गये बंधुआ मजदूरों, विमुक्त कराये गये सिर पर मैला ढोने वाले व्यक्तियों, दिव्यांग जन तथा अन्य प्रकार से वंचित व्यक्तियों का पात्रतानुसार मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम शामिल किए जाने की कार्यवाही भी की जाएगी। जिन घरों मे सत्यापन के दौरान ऐसे व्यक्ति मिलते हैं जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं तथा उनके द्वारा फार्म-६ नहीं भरा गया है उनसे फार्म-६ भरवा लिया जाए तथा सर्वेक्षण के दौरान बीएलओ अपने से सम्बंधित क्षेत्र के समस्त नये मकानों और नई कालोनियों के मकानों का भी सर्वेक्षण सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान अर्हता तिथि ०१.०१.२०२० के आधार पर १८ वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किये जाने हेतु सम्बंधित मतदाता से फार्म-६ भराया जाएगा तथा उसे संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान की जाने वाली कार्यवाही हेतु अनुरक्षित कर लिया जाएगा। इस हेतु बीएलओ के पास पूर्व से उपलब्ध फार्मेट-१ से ८ की सूचना को संकलित किए जाने वाले रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। उन्होने बताया कि घर-घर सत्यापन के दौरान दिव्यांग मतदाताओं से सम्बंधित श्रेणीवार चिन्हांकन करते हुए पृथक से इसकी सूचनाऐं तैयार करते हुए अनुरक्षित किया जाएगा यदि किसी अर्ह दिव्यांग व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है तो उसे फार्म-६ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये फार्मेट-१ से ८ पर कार्यवाही इसी सत्यापन के दौरान की जाएगी। घर-घर सत्यापन के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों का नाम सत्यापित किया जाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सत्यापन के समय मृत/शिफ्टेड मतदाताओं के बारे में फार्म-७ उपलब्ध एवं प्राप्त कराने की कार्यवाही की जानी है। आयोग के निर्देशानुसार विलोपन सम्बंधी कार्यवाही फार्म-७ एवं नियमविहित प्रक्रियानुसार की जाएगी। इस अवधि में सम्भावित डी-डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन भी घर-घर जाकर किया जाएगा तथा फाम-७ के आधार पर एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि निर्वाचक नामावली में परिलक्षित विभिन्न प्रकार की त्रुटियों के संशोधन की कार्यवाही भी इसी अवधि में की जाएगी जिन मतदाताओं की प्रविष्टियों में संशोधन अपेक्षित है, उन मतदाताओं से फार्म-८ भरवाये जाने की कार्यवाही की जाएगी। मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को प्रत्येक स्तर पर दिनांक ०१.०९.२०१९ को लाॅंच किया जाएगा। कार्यक्रम के लाॅंच के समय स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु सभी सहभागी विभागों, संस्थाओं, मीडिया आदि को प्रचार प्रसार के माध्यम से नागरिकों को इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सिविल सोसाइटी संगठन, आरडब्ल्यूए, सिविल डिफेन्स वालिण्टयर्स, युवा दल के साथ-गैर राजनैतिक एनजीओ तथा शैक्षिक संस्थाओं के स्वंय सेवक छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना के कैम्पस एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एण्ड गाईड, नेहरू युवा केन्द्र स्वंय सेवकों और एनसीसी कैडेटों एवं स्वंय सेवी संस्थाओं का भी इस अवधि में होने वाले कार्यों में सहयोग लिया जाएगा। उन्होने बताया कि काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से निर्वाचन की विभिन्न सेवाएं दिये जाने हेतु जैसे मतदाता सूची नाम पंजीकृत नामों का सत्यापन, पंजीकरण हेतु आॅनलाइन फार्म-६, मतदाता सूची से नाम विलोपित किए जाने सम्बंधी फार्म-७, मतदाता की प्रविष्टियों में संशोधन से सम्बंधित फार्म-८ इत्यादि के भरे जाने से सम्बंधित कार्यवाहियों हेतु काॅमन सर्विस सेण्टर के साथ एक एमओयू भी राज्य स्तर पर कर लिया गया है। अतः जन सामान्य में काॅमन सर्विस सेण्टर से मतदाता सत्यापन से सम्बंधित कार्य कराया जाएगा। मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के सम्बंध में मतदाताओं की सुविधा हेतु प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पर अवस्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र क्रियाशील हैं। आयोग के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट काॅन्टेक्ट सेण्टर ०१३१-२४३३०२३ क्रियाशील है। मतदाता सूचियों को अद्यावधिक एवं पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk