उत्तर प्रदेश

Sitapur News: मक्का पूर्वा स्थित तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Sitapur News: दो सगे भाइयों की मौत, हादसा उस समय हुआ जब बड़े भाई के शव को निकालने के लिए छोटे भाई ने भी तालाब में छलांग लगा दी। जिससे कि छोटे भाई की भी डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही समूचे गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों सहित ग्रामीण तालाब पर एकत्र हो गए।

गांव वालों ने तालाब में उतराते दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताते हैं कि बड़ा भाई 1 दिन पूर्व घर से निकला था। जिसका शव तालाब में उतराता हुआ मिला। हालांकि परिवार वाले किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। यह सनसनी खेज हादसा तंबौर थाना क्षेत्र के मक्कापूर्वा स्थित तालाब का है।

 थाना क्षेत्र के सहिंजर कला निवासी छुटकन्न शनिवार की शाम को किसी कारण घर से नाराज होकर चला गया था। जो देर रात घर वापस नही आया। रविवार दोपहर छुटकन्न का शव मक्का पूर्वा स्थित तालाब में ग्रामीण को उतराता दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीण ने धड़कन के परिवार वालों को दी सूचना मिलते ही छुटकन्न का भाई बड़कन्न व परिवार के अन्य लोग व ग्रामीण दौड़कर तालाब पर पहुंचे। जहां उन्होंने छुटकन्न का शव तालाब में उतराते हुए देखा जिसे बाहर निकालने के लिए भाई बड़कन्न ने तालाब में छलांग लगा दी। पानी अत्यधिक गहरा होने के चलते बड़कन्न भी डूबने लगा।

ग्रामीण उसे बचाने के लिए जब तक तालाब में कूदते उससे पहले बड़कन्न की भी तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत (के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तालाब में कूद कर दोनो भाइयों के शवों को बाहर निकाला।

मामले को लेकर भतीजे अरुण का कहना है कि चाचा छुटकन्न मेड के विवाद को लेकर कल थाने रिपोर्ट लिखाने गए हुए थे उसके बाद वह घर वापस नही आये। आज उनका तालाब में शव उतराते हुए मिला।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 13 =