Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास से शातिर वाहन चोरों को दबोचा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पचैण्डा रोड गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास से ०३ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में दीन मौहम्मद पुत्र मुल्ला कदीम नि० सरवट हाजीपुरा पुराना जिम के पास थाना सिविल लाइन जनपद मु०नगर , सरताज मौहम्मद पुत्र सत्तार निवासी हुसैनिया कॉलोनी मदरसा के सामने वाली गली थाना सिविल लाइन मु०नगर, मोहित शर्मा पुत्र नन्द किशोर नि० बचन सिंह कॉलोनी थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर

 

जिसके कब्जे से ०१ मो०सा० रंग काला और सफेद बिना नम्बर , ०१ मो०सा० सुपर स्पलेण्डर रंग काला सफेद पट्टी , ०१ मो०सा० स्पलेंडर, ०१ मोटर साइकिल होण्डा साइन रगं जामुनी बिना नम्बर, ०१ मो० सा० होण्डा साइन रगं काला/ग्रे, ०१ मो० सा० हीरो होण्डा स्पलेंडर प्लस रंग काला ध् सफेद बिना नम्बर, ०१ मो० सा० हीरो होण्डा रंग काला/लाल बिना नम्बर बरामद की।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर अभियुक्त है, अभियुक्त दीनमौहम्मद पर जनपद के विभिन्न थानों पर धोखाधडी, अवैध शस्त्र/शराब तस्कर व वाहन चोरी के लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 3 =