समाचार (Muzaffarnagar News)
कई वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वारण्टी अभियुक्त टिंकू पुत्र जयपाल नि0 सुन्दरनगर रामपुर थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा आबकारी अधि0 में वारण्टी अभियुक्त प्रदीप पुत्र मोहर सिंह नि0 ग्राम दतियाना थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहींं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामस्वरूप पुत्र मांगेराम नि0 ग्राम परई थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा आबकारी अधि0 में वारण्टी अभियुक्त राहुल पुत्र धीर सिंह नि0 ग्राम जयभगवानपुर थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सोनू पुत्र लख्मीचन्द नि0 ग्राम बसेडा थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त शहजाद पुत्र मोहर्रम नि0 ग्राम बसेडा थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया । इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शेर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त विनोद पुत्र रामपाल नि0 ग्राम बधाईकलां थाना चरथावल जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त छोटू पुत्र रहूडा नि0 ग्राम बसेडा थाना छपार मु0नगर को बसेडा अडडे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 23 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त कुलदीप पुत्र आत्माराम नि0 ग्राम पावटीखुर्द थाना चरथावल मु0नगर को ग्राम पावटी खुर्द मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 शराब खाम को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त विजय उर्फ ठग पुत्र मनफूल नि0 बिहारीगढ थाना भोपा मु0नगर, मेघनाथ पुत्र राजकुमार नि0 उपरोक्त को मोरना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24-24 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र रामपाल नि0 ग्राम लखान थाना तितावी मु0नगर को हैदर नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 पव्वे देशी शराब व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
अवैध शस्त्र सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र जरिफ नि0 पक्का बाग कस्बा व थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद कुमार द्वारा अभियुक्त जैकी पुत्र बाबूराम नि0 अल्लूपुरा थाना रामराज मु0नगर को तारापुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गया।इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 जंधेडी थाना सिखेडा जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरीश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त हमराज पुत्र जिलेदार नि0 ग्राम काटका थाना जानसठ जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त सलमान पुत्र इरफान नि0 कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त प्र0नि0 नीरज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र बलधारा नि0 ग्राम व थाना फुगाना मु0नगर को फुगाना से खरड जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
युवक की हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। पिया की दिर्घायु के लिए वो सुहागिन आज करवा चौथ का व्रत रखने वाली थी। हाथों में पति परमेश्वर के नाम की मेहंदी लगाकर उसने व्रत की पूरी तैयारियां की हुई थी। उधर, बीवी के करवा चौथ का चांद बनने की खातिर शौहर भी पेपर मिल में नाइट ड्यूटी कर रहा था, ताकि आज वो अपनी चांदनी के सामने रह सके। लेकिन… कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था कि अचानक एक ऐसा हादसा हुआ, जिसमें चांदनी का चांद काल का ग्रास बन गया और वो सुहागिन पल भर में ही विधवा हो गई।
नई मंडी कोतवाली इलाके के तिगरी गांव निवासी अनुज कश्यप (२७ साल) भोपा स्थित सिल्वरटन पल्प एडं पेपर प्राइवेट लिमिटेड में जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत था, जिसकी बीती रात मिल में एक हादसे के दौरान मौत हो गई। हुआ यूं कि अनुज कश्यप रात के वक्त बिना किसी को बताए रद्दी के ढ़ेर में छिपकर सो गया। इसी बीच मिल में कार्यरत अन्य कर्मचारी ने इंचार्ज के आदेश के बाद उसकी जेसीबी से रद्दी के ढे़र में से कुछ रद्दी उठाई। चालक को इस बात की ज़रा भी भनक नहीं लगी कि जिस रद्दी को उसने जेसीबी के पंजे में दबोचा है, उसमें अनुज भी है। जब तब इस बात का पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अनुज पंजे में दबकर बुरी तरह से घायल हो चुका था, जिसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी जैसे ही अनुज के परिजनों को लगी तो उनमें आक्रोश पनप गया। परिजन भारी भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे और मिल प्रबंधन पर तमाम तरह के आरोप लगाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने की कोशिश में जुट गई।
ऑवर टाइम में नाइट ड्यूटी कर रहा था अनुज
बताया जाता है कि मृतक अनुज की वैसे तो डे ड्यूटी है, लेकिन करवा चौथ पर बीवी के साथ वक्त गुजारने के मकसद से उसने बतौर ऑवर टाइम नाइट ड्यूटी करना बेहतर समझा, ताकि आज यानि करवा चौथ के दिन उसे छुट्टी मिल सके। इंचार्ज से वार्ता करने के बाद ही ये सब तय किया गया था।
दो बेटियों और बीवी को अकेला छोड़ गया अनुज
काल का ग्रास बना अनुज अपने पीछे बीवी और दो मासूम बेटियों को अकेला छोड़ गया। बड़ी बेटी की उम्र ३ साल बताई जा रही है, जबकि छोटी अभी ८ माह की है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिल प्रबंधन ने दिया हर संभंव मदद का आश्वासन
सिल्वरटन पल्प एडं पेपर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक संजीव जैन से जब समाचार टुडे की बात हुई तो उन्होंने करवा चौथ के दिन हुए इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वो और उनकी कंपनी पीड़ित परिवार की हर संभंव मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कंपनी के साथ-साथ सरकार द्वारा मिलने वाले तमाम तरह के लाभ को भी वो पीड़ित परिवार को मुहैया कराने में पूरी मदद करेंगे।
कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री कपिलदेव ने सुनी मन की बात
मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने बूथ पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।प्रदेश सरकार में स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव ने आज विधानसभा मुजफ्फरनगर के नई मंडी मण्डल के बूथ संख्या २०३ हरिभूषण जी के आवास पर पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मंत्री कपिल देव ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी ने सम्बोधित करते हुए कोरोना वारियर्स, भारतीय सेना व पुलिस बल पर चर्चा करते हुए देश पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए उनको नमन किया और कहा कि हम उनके ऋण कभी नही चुका पाएंगे।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने ३१ अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर एकता दिवस मनाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री जी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के विषय मे पूरे देश से आये सुझाव पर भी चर्चा की।
मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए श्रोताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्या की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर नवनीत कुच्छल,डॉ अशोक कुमार,दायल कश्यप,बबिता गुप्ता,घनश्याम भगत,प्रवीण वर्मा,रूपांकर गुप्ता,अमित गुप्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पाल सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। भाजपा के कूकड़ा मण्डल के अन्तर्गत गांव बिलासपुर में आज पाल समाज सम्मेलन में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने नवीन मण्डी स्थल से गांव बिलासपुर तक रोड शो किया, जिसमें हजारों लोगों ने जगह जगह उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव बिलासपुर में भाजपा के कूकड़ा मण्डल के अन्तर्गत पाल समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के संयोजक जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल के नेतृत्व में यहां पर अति पिछड़ों की भारी भीड़ उमड़ी। नवीन मण्डी स्थल पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान और सदर विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और यहां से खुली जीप में सवार हो गये।
इसके बाद एक बड़े काफिले के साथ दोनों मंत्रियों का रोड शो शुरू हुआ। यहां पर जीप पर केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने स्टेयरिंग संभाला और मंत्री कपिल देव कार में सवार हुए। कई स्थानों पर उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसी बीच कूकडा चौराहे पर मंत्रियों ने कश्मीर में शहीद हुए सैनिक गांव लोहडडा निवासी प्रेमपाल नायक की प्रतिमा पर भी श्र(ांजलि अर्पित की। गांव बिलासपुर में पहुंचने पर मंत्रियों ने महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर सभा का शुभारम्भ किया। यहां पर दोनों मंत्रियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। आयोजकों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर का चित्र भेंटकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान मंत्रियों ने केन्द्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को ग्रामीणों के सामने रखते हुए कहा कि पिछड़ों के कल्याण के लिए भाजपा सरकारों ने बडा काम किया है। इस दौरान मुख्य रूप से चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, बिजेन्द्र पाल, डा. देशबन्धु तोमर, सत्यपाल सिंह पाल, रोहताश पाल, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल, हरीश अहलावत सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवक का शव मिला
खतौली। रेलवे लाइन के समीप अज्ञात युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख दर्जनो लोग एकत्रित हो गए। ग्र्रामीणो ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। युवक का शव पडा होने सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी।
जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के रेलवे लाईन सफेदा फाटक के समीप किसी अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने ग्र्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि उसके परिवारजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।
युवक का गंगनहर में शव मिला
खतौली। गंग नहर मे युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्र्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार खतौली गंगनहर सूखने पर एक युवक का शव नगर मे पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र मे गंगनहर मे आज सुबह किसी युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्र्रामीणो ने नहर मे युवक का शव पडा होने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्र्रामीणो की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि उक्त शव काफी पुराना है।
३१ अक्टूबर को लखनऊ कूच करेंगेरालोद कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। यहां पर रालोद नेताओं ने भाजपा की सरकारों पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए महंगाई और भ्रष्टाचार पूर्ण व्यवस्था के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि २०२२ में यूपी की सत्ता से भाजपा का सूपडा साफ हो जायेगा। इसके साथ ही बैठक मे ं ३१ अक्टूबर को लखनऊ कूच का भी आह्नान किया गया। रविवार को सरकूलर रोड पर स्थित रालोद कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने पार्टी का एजेण्डा कार्यकर्ताओं के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है और ऐसे में लोगों का जीवन भी दूभर हो गया है। महंगाई से हर आदमी त्रस्त है तो भाजपा की सत्ता के कारण भ्रष्टाचार ने लोगों का शोषण कर रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुददों को लेकर अनेक बार आंदोनल किये और जनता के हितों को लेकर संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि ३१ अक्टूबर को रालोद प्रमुख जयंत चौधरी लखनऊ में भव्य समारोह के बीच विधानसभा चुनाव २०२२ के लिए पार्टी का संकल्प पत्र घोषित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को वहां पर पहुंचना है। जनपद मुजफ्फरनगर से भी भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं को लखनऊ कूच करना है। इसके लिए मासिक बैठक में रूपरेखा तैयार की गयी है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तसरपाल मलिक, प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, सार्थक लाटियान, उदयवीर मास्टर, हर्ष राठी, पराग चौधरी आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त
मुजफ्फरनगर। पहले घरेलू गैस, खाद्य तेल और अब सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी ने घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। विशेषतौर पर महिलाओं के लिए रसोई का बजट चलाना मुश्किल हो रहा है। आलू, लौकी को छोड़ अधिकांश सब्जियों के दाम ४० पार हैं, वहीं प्याज और टमाटर भी ५० से ६५ रुपये तक बिक रहा है। ऐेसे में महिलाएं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित हैं कि यदि ये दाम इसी तरह कुछ दिन और बढ़ते गए तो परेशानी भी अधिक बढ़ेगी।
गृहणी अर्चना शर्मा का कहना है कि घर के बजट में मुख्य रूप से रसोई का बजट भी है। लेकिन इस बार रसोई का बजट अनियंत्रित हो रहा है। गैस के दाम हर महीने बढ़ रहे हैं, खाने का तेज कम नहीं हो रहा है और अब सब्जियों के दाम आसमान छूने को हैं। स्थिति यह आ रही है कि सिर्फ एक दो ही सब्जियां अथवा दाल बनानी पड़ रही है। कविता लोहानी का कहना है कि रसोई का बजट चलाना महिलाओं के लिए हर महीने मुश्किल ही रहता है, लेकिन यह मुश्किल इस बार अधिक बढ़ गई है। घर के सदस्यों के लिए अब सुबह के समय उनके पसंद की सब्जियां नहीं बन पा रही हैं। खाद्य तेल के दाम भी कम नहीं हो रहे हैं।
मधु राय का कहना है कि सब्जियां रसोई से गायब होती नजर आ रही हैं। रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। खीरा, टमाटर, तोरई, गोभी, बैंगन, कद्दू, भिंडी के दाम में अधिक बढ़ोतरी हुई है। सरकार को इस तरह बढ़ती महंगाई पर ध्यान देना चाहिए।
विद्या देवी का कहना है कि दोपहर में बिना सब्जी और सलाद की थाली सज रही है। दाल के दाम बीते दिनों से नियंत्रण में है, इसलिए सब्जियों की जगह दो वक्त दाल बनानी पड़ रही है। चार से पांच सदस्य वाले परिवार के लिए ५०० रुपये की सब्जियां हफ्तेभर चलाना मुश्किल हो रहा है।
तितावी पुलिस को मिली सफलताः ट्रोला चोर गैंग पकडा
मुज़फ्फरनगर। तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी का अपराधियों पर लगातार शिकंजा जारी जहां तितावी पुलिस ने ट्रोला चोर गैंग के दो शातिर चोर व कबाड़ी को किया गिरफ्तार तथा पकडे गये शातिर चोरों के कब्जे से दो ट्रोलो के कटे कटपीस व काटने के उपकरण हुए बरामद ट्रोलो को ले जाने वाला ट्रैक्टर भी बरामद। इससे पहले भी शातिर चोर खा चुके हैं कई बार जेल की हवा। शातिर चोर गैंग ने एक ट्रोला तितावी व एक ट्रोला चरथावल से किया था चोरी। तितावी पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान मुकुंदपुर झाल से ट्रोला चोर गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
डा. अशोक सिंघल को चिकित्सा प्रकोष्ठ ने की प्रत्याशी बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी मे ही समाज के हर वर्ग का हित सुरक्षित है। सभी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को संगठन हित मे कार्य करना चाहिए। बालाजी चौक स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी चिकित्सा सभा के महासचिव डा.एल.एम.काजमी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त चिकित्सक वर्ग ने आम राय से यह प्रस्ताव पास किया कि समाजवादी चिकित्सा सभा, मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अनुरोध करती है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के आगामी चुनावो मे सदर विधानसभा क्षेत्र से आई.एम.ए. के पूर्व अध्यक्ष व प्रख्यात चिकित्सक डा.अशोक सिंघल एम.एस,अध्यक्ष समाजवादी चिकित्सा सभा,मु.नगर को समाजवादी पार्टी की और से प्रत्याशी घोषित किया जाए। उन्होने कहा कि डा.अशोक सिंघल को समाज के प्रत्येक वर्ग से मत व समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है।
प्रेसवार्ता के दौरान डा.हृदयेश कुमार,उपाध्यक्ष सपा चिकित्सा सभा ने बताया कि यह मौसम संचारी व वायररस रोगो के प्रकोप का है जिस हेतु स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण क्षमता व योग्यता से कार्य करना होता है। उन्होने आरोपित किया कि स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैये के कारण समाज में संचारी रोग जैसे डेंगू,मलेरिया इत्यादि का प्रकोप निरन्तर बढ रहा हे और आम जनता का जीवन संकट मे आ रहा है। इस हेतू सभी क्षेत्रो में सफाई,फोगिंग व दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित होती आवश्यक है। डा.सुभाष बालियान एवं डा.राकेश खुराना,उपाध्यक्ष चिकित्सा सभा ने प्रदेश शासन से मांग की है कि जनहित में सभी क्षेत्रो मे फोगिंग व दवाईयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि संचारी रोगो की रोकथाम हो सके ओरे आम जनता का जीवन बचाया जा सके। इस दौरान सपा चिकित्सा सभा के प्रख्यात चिकित्सकगण मौजूद रहे। जिनमे मुख्य रूप से डा.गिरीश मोहन सिंघल,डा.आर.बी.सिह,डा.अजय सिंघल,डा.शैलेन्द्र सिंघल, डा.जुल्फिकार,डा..असरूफ, डा.ओमप्रकाश, डा.इदरीश,वरिष्ठ सपा नेता एवं अधिवक्ता तरूण गोयल,डा.रघुबीर, सहसचिव डा.मोहसीन अली,डा.सपा फिरदौस खान,श्रीराम दरबार से पंडित रामभद्र शर्मा,अर्न्तराष्ट्रीय रामकथा गायक, पंडित माहेश्वर शास्त्री, पंडित गणेश दत्त गढवाली,दुष्यन्त त्यागी वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व डीजीसी क्रिमिलन आदि मौजूद रहे।
पीएम के मन की बात को सुना
मुजफ्फरनगर। विजय वर्मा महामंत्री ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनने के लिए अनिल नगर संघचालक, कपिल पाल, अंकित उप्पल, हर्ष प्रजापति, अनमोल ठाकुर, पंकज ठाकुर, विकास आदि लोग एकत्रित हुए जहां उन्होंने प्रधानमंत्री की बातों को ध्यान पूर्वक सुना एवं उनका अनुसरण करने का संकल्प लिया।
भाकियू डीएम दफ्तर का करेगी घेराव
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन कार्यालय महावीर चौक पर आज मीटिंग में २६ अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
रविवार को भाकियू के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम इस मीटिंग में कमेटी में शामिल ने पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही मिष्ठान वितरित करते हुए खुशी का इजहार किया गया। भाकियू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज पहलवान ने मीटिंग के दौरान सभी पदाधिकारियों से एकजुट रहने और किसानों के लिए संघर्ष करने की अपील की। नीरज पहलवान ने कहा कि सभी को एक साथ लेकर चलेंगे और सब के हक की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि २६ अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
समीक्षा बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। संगठन के आदेशानुसार नई मण्डी मण्डल के दीपचन्द ग्रेन चैम्बर शक्ति केन्द्र पर शक्ति केन्द्र संयोजक अरुण शर्मा जी आवास पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर की अध्यक्षता में बूथ संख्या- २२९, २३०, २३१, २३२, २३३, २३४ की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे बूथ सत्यापन का कार्य, पन्ना प्रमुख बनाना आदि विषयों पर चर्चा करते हुए पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र प्रभारी विकास अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नई मण्डी मण्डल अर्ष सिंघल, मण्डल मीडिया प्रभारी आयुष गोयल, बूथ अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, अनुज शर्मा, राकेश दयाल, विकास गुप्ता, अनंत शर्मा, संदीप ऐरन आदि उपस्थित रहे।
सौरभ-आंचल प्रतियोगिता में रहे अव्वल
मुजफ्फरनगर। खतौली में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। दौड़ में सौरभ व आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ रत्नाकर सिंह, प्रधानाचार्य डा. संत कुमार, पूर्व सभासद अनुज सहरावत व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। बालक वर्ग की १०० मीटर दौड़ में सौरभ कुमार, सागर कुमार तथा बालिका वर्ग में आंचल और रिया शर्मा, २०० मीटर दौड़ में प्रशांत कुमार, अंकुर तथा बालिका वर्ग में सलोनी व खुशी तोमर ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वालीबाल में टिटौड़ा की टीम प्रथम, भैंसी द्वितीय रही। बालक वर्ग कबड्डी में टिटौड़ा की टीम प्रथम, सीता शरण इंटर कालेज टीम द्वितीय, बालिका वर्ग में कबूल कन्या इंटर कालेज की टीम विजेजा बनी। जैवलिन-थ्रो में शुभम, सौरभ, लंबी कूद में रिया व वंशिका, ऊंची कूद में खुशी व मीनू ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डा. कुंवर सिंह, अनमोल कुमार, डा. सुधीर कुमार, राजेश कुमार, बबलू कुमार, विजेंद्र कुमार, मुकुल शर्मा, देवी सिंह, हिमांशु व देवराज चौहान आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति मानसी अरोरा, डा0 बुशरा अकिल, डा0 अमित कुमार व श्रीमति नीतू गुप्ता ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित कर किया। जिसमें एम0कॉम0, बी0कॉम0, बी0ए0, बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान), बी0एस0सी0(विज्ञान), बी0एफ0ए0 संकाय की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रीतू, हिना, सना, शिखा, फाबिया, शाहजमानी, प्रिया धीमान, मुस्कान, इशिता, आयुषी, खुशी, मंजू, रितिका, शिवानी, विशाखा, इलमा, कनुप्रिया, दिपांशी, काजल, आलिया, मानसी, महक, नगमा, स्वाति, लुबना, लक्षणा, व सिदरा आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमती मानसी अरोरा, डा0 बुशरा अकिल, डा0 मंजरी बाजपेयी व श्रीमती नीतू गुप्ता रही। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती एकता मित्तल ने किया।
मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी0ए0 पाठ्यक्रम की इलमा नवाब, द्वितीय स्थान बी0एस0सी0(विज्ञान) की बिंदिया व तृतीय स्थान बी0एफ0ए0 की सना ने तथा सांवत्ना पुरूस्कार शुम्बुल बी0एस0सी(गृहविज्ञान), कसक बी0एस0सी0(विज्ञान), मुस्कान (बी0एफ0ए0) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी छात्राओं को दीपावली व आने वाले अन्य पर्वो की अग्रिम शुभकामनाए दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा0 नावेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 मोनिका रूहेला, नुपुर, प्राची, श्रुति जैन, सोनम, सोनिया, गरिमा, नीरज कुमार, अक्षय शर्मा, आकांक्षा पाल, विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, गुंजन सिंधी, अंकिता, कमर रजा, संकेत जैन, कृष्ण कुमार, आशिष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

