Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ओरियेंटेशन कार्यक्रम ’अभिनंदन’ का आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम काॅलेज के बेसिक साइंस विभाग में ओरियेंटेशन कार्यक्रम ’अभिनंदन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0कुलश्रेष्ठ व विशिष्ट अतिथि श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम रहे। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के चेयरमैन डा0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ, निदेशक डा0 आदित्य गौतम, विभागाध्यक्षा डा0 पूजा तोमर एवं डा0 मनोज मित्तल और विभाग के छात्र-छात्रों द्वारा सम्मिलित रूप से द्वीप प्रज्जवलित करके की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीएससी गणित वर्ग एवं जीवविज्ञान वर्ग के प्रथम वर्ष के नवागन्तुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय, विभाग एवं उनके पाठयक्रम के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ काॅलेज की अनुशासन प्रणाली एवं नियमों से अवगत कराना था।

बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डा0 पूजा तोमर ने विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डा0 आदित्य गौतम निदेशक श्रीराम काॅलेज ने विद्यार्थियों को काॅलेज के विषय में जानकारी देते हुये उनका मार्ग दर्शन किया। इसके पश्चात श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0एस0सी0कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ विभिन्न व्यक्तित्वों जैसे वैज्ञानिक, संगीत विशेषज्ञ, गणितज्ञ, भौतिक शास्त्रियो आदि की जानकारी दी व विद्यार्थियों को बताया कि तकनीकों का उपयोग जीवन में एक संतुलित रूप से किया जाना चाहिये अन्यथा व्यक्ति समाज से हटकर एकांकी बन जाता है और वह समाज के उपयोग का नहीं रहता है, जैसे आजकल मोबाईल के अत्यधिक प्रयोग के कारण हो रहा है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे व विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये। पुरस्कार प्राप्त करने वालो में बीएससी(गणित) से आॅचल, मयंक चैहान, नवनीत सैनी, मौ0 शाहजेब, सर्वज्ञ शर्मा, आदि और जीव विज्ञान समूह से सिदरा खान, चाॅद राठी, आयशा निदा खान, सिद्धार्थ त्यागी आदि रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग की प्रवक्ता लक्ष्मी गौड ने किया। अन्त में कार्यक्रम का समापन डा0 विनीत शर्मा ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करके किया और विद्यार्थियों को शौक्षिक सत्र के आरम्भ की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डा0 एस0सी0कुलश्रेष्ठ, बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष में विश्वविद्यालय परीक्षा में काॅलेज टाप करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृतिचिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बी0एस0सी0 गणित प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान पर मिनल मान, द्वितीय स्थान पर आशमा एवं तृतीय स्थान पर महक बालियान, द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान पर महविश रोशन, द्वितीय स्थान पर अंशिका एवं तृतीय स्थान पर अंकित कुमार तथा तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान पर मुस्कान त्यागी, द्वितीय स्थान पर हर्षिता शर्मा एवं तृतीय स्थान पर हर्षित त्यागी रहे। बी0एस0सी0 बायोलाॅजी समूह में प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान पर आयशा बानो, द्वितीय स्थान पर विजय कुमार एवं तृतीय स्थान पर प्रिया मेहरा, द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान पर आयुषी शर्मा, द्वितीय स्थान पर गीता राठी एवं तृतीय स्थान पर सक्षम मलिक तथा तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान पर छाया रानी, द्वितीय स्थान पर नाजिया एवं तृतीय स्थान पर मनीषा राठी रही। साथ ही सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बेसिक साइंस विभाग के शिक्षकगण डा0 मनोज मित्तल, डा0 राहुल आर्य, ऋषभ भारद्वाज, डा0 रितु पुण्डीर, लक्ष्मी गौड, भावना सिंह, राजदीप सहरावत, विवेक कुमार, तनिषा गर्ग, मेघा राठी, राहुल कुमार व आशीष तिवारी आदि का योगदान रहा ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk