Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सरदार पटेल को किया नमन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर देश के महान सपूत देश की आजादी के प्रमुख नेताओं में शुमार देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख विनय पाल द्वारा  किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती कार्यक्रम के सपा हाईकमान द्वारा प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी खंड खंड रियासतों के रूप में बटे भारत को एक सूत्र में अखंड भारत की पहचान देने वाले सरदार वल्लभ पटेल जी को समाजवादी पार्टी नमन करते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद व पूर्व मंत्री उमा किरण ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जहां आजादी के बाद बड़ी रियासतों के शिकंजे से जमीनों को निकालकर किसानों को दिया वही आज भाजपा सरकार उन्हीं जमीनों को किसानों से छीनकर आज की रियासत की तरह बड़ी कंपनियों को किसानों की जमीन देने के लिए उनके पक्ष में काले कानून बनाकर सरदार पटेल के विचारों से बगावत करने का काम कर रही है।

पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व मंत्री महेश बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देश की एकता भाईचारे के लिए खतरा मानकर ही सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश का गृहमंत्री रहते हुए उसको प्रतिबंधित करने का काम किया था, लेकिन आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा सरकार में देश की एकता भाईचारे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इससे प्रतीत होता है की आरएसएस व भाजपा देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को बिल्कुल भी नहीं मानती।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अलीम सिद्दीकी ने अपने संबोधन में देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक सौहार्द आपसी भाईचारे को मजबूत करने की पैरोकार रहती है। सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान,अब्दुल्ला राणा, रामनिवास पाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को अपनाकर उत्तर प्रदेश में आपसी एकता भाईचारे को मजबूत करने का काम केवल समाजवादी पार्टी करके उन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से पटना बिहार से विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गोल्डी अहलावत,दर्शन सिंह धनगर,टीटू पाल रमन,हरेंद्र पाल,विधानसभा अध्यक्ष सतवीर त्यागी,सत्यदेव शर्मा ने सम्बोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,इरशाद जाट,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी,सुमित पँवार बारी,गुफरान तेवड़ा,शाहिद रुड़कली,पंकज सैनी,संजय गुर्जर,फराज अंसारी,सलमान त्यागी,सावन कुमार एडवोकेट, दिलशाद अंसारी,नवेद रँगरेज, हरिओम सैनी,शगुन पाल,नदीम राणा,गौरव कुमार,अविनाश जयंत,मुकुल त्यागी,सुभाष कशयप,भारत कश्यप,हसीब राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ता एकजुट हो सपा कश्यप महासम्मेलन के लिए -विशंभर निषाद
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं से मीटिंग के दौरान ११ नवंबर को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप महासम्मेलन मे आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

सपा राज्यसभा सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व विधायक अनिल कुमार व अन्य नेताओं से कश्यप महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा करते हुए कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर सपा के कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं।

विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि कश्यप सहित अन्य पिछड़ी जातियों व दलित समाज का भाजपा ने केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है तथा उनको सम्मान व अधिकार देने के नाम पर धोखा दिया गया है इसलिए कश्यप जाति हो या अन्य जातियां मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के साथ हैं, तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने में अहम योगदान देंगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने सभी सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से ११ नवंबर के कश्यप महासम्मेलन की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार पर दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह नफरत की राजनीति में जनता के अहम मुद्दों को दबाना चाहती है जनता के हित में सपा पदाधिकारी अहम मुद्दों पर जनता को जागृत करने व संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।

बुढाना में ११ नवंबर के सपा कश्यप महासम्मेलन की तैयारी को लेकर सपा राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सपा नेताओं व सपा पदाधिकारियो के साथ मिलकर कई ग्रामों में मीटिंग लेते हुए ११ नवंबर को भारी संख्या में कश्यप महासम्मेलन में पहुंचने का जनता से आह्वान किया।

मीटिंग में मुख्य रूप से विधायक पटना बिहार अनिल कुमार साहनी, सपा नेता विनय पाल पूर्व प्रमुख,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,युवा सपा नेता विक्रांत सिंह एडवोकेट,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा,सपा नेता रामनिवास पाल,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,हरेंद्र पाल,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राज्य कार्यकरिणी सदस्य सुमित पँवार बारी,युवा सपा नेता आशीष त्यागी,सपा ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान,राजबल राणा एडवोकेट,वीरेंद्र तेजियांन, सचिन पाल,रणवीर सिंह गुर्जर सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 20 =