Muzaffarnagar News: न्यू होराइजन स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग जानसठ रोड पर स्थित न्यू होराइजन स्कूल में आज प्राइमरी विंग में दिवाली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के सभी बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे पारंपरिक वेशभूषा पहन कर आए जिसमें सभी बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। जिनमें निखिल पाल(राम ) यश (लक्ष्मण) शाश्वत (भरत) अर्णव (शत्रुघ्न) यागिनी (सीता) दीया सौदाई (लक्ष्मी) प्रिंस (गणेश जी) दक्ष लांबा (हनुमान )की वेशभूषा पहन कर आए वे सभी इस वेशभूषा में बहुत ही सुंदर लग रहे थे
मानो स्वयं भगवान धरती पर प्रकट हो गए हो। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई जिसमें वर्णिका ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा लक्ष्मी- गणेश जी का पूजन किया गया।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हे शुभारंभ हे शुभारंभ मंगल बेला आई, हैप्पी दिवाली ,ओ माय फ्रेंड गणेशा आदि गाने पर डांस की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। राम दरबार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया और कहा कि अपने घरों को चाइनीस सामान की जगह दीए से सजाएं तथा दीपावली को प्रदूषण रहित मनाने की अपील की ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गरिमा कौशिक, दीप्ति शर्मा, वर्षा, मानसी, प्रीति, पायल व अक्षिता का पूर्ण सहयोग रहा।

