खबरें अब तक...

समाचार

 

हमलावर को दबोचा1 6 |
मुजफ्फरनगर। दो दिन पूर्व शुक्रताल स्थित तपोवन आश्रम पर धावा बोलकर महंत पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को भोपा पुलिस ने तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार कर महंत से लूटा गया मोेबाइल व नकदी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में चार बदमाश शामिल थे, पुलिस अन्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। घायल महंत का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात ने बताया कि दो दिन पूर्व भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रताल स्थित तपोवन पर बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने महंत पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में घायल महंत का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी देहात ने बताया कि भोपा पुलिस ने इस घटना में शामिल एक बदमाश को तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है, उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल नोकिया लाल रंग का, 2500 की नकदी भी बरामद की। पकडे गये आरोपियों के खिलाफ भोपा व ककरौली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में भोपा इंस्पैक्टर मगनवीर सिंह गिल, सब इंस्पैक्टर सुनील कुमार, सब इंस्पैक्टर संजय कुमार राणा, कां. लोकेंद्र कुमार, कां0 प्रमोद कुमार, कां. सचिन कुमार शामिल रहे।

 

कुपोषण को खत्म करने की पहल3 10 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज पोषण माह के अन्तर्गत शाहपुर ब्लाॅक के गांव दुल्हैरा में सुपोषण गूंज किशोरी प्रभात रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों द्वारा सुपोषण से सम्बन्धित नारे लगाते हुए गांव से कुपोषण को खत्म किये जाने का आहवान किया गया। इस अवसर पर आज किशोरियेां,बच्चों और महिलाओं को कुपोषण और एनीमिया से बचने की जानकारी दी गयी। सभी अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी तथा विभिन्न योजनओं के आवेदनपत्र भी भरवाये गये। पोषण माह का द्वितीय सप्ताह को किशोरी सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने बताया कि द्वितीय सप्ताह के अन्तर्गत आज किशोरियेां द्वारा समुदाय में व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में जागरूक किया गया तथा सफाई का महत्व समझाया गया । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। उन्होने बच्चों को अन्नप्राशन व किशोरियों को स्वास्थ्य कार्डाे का वितरण भी किया। उन्होने ग्राम वाासियों की शिकायतों का निराकरण भी किया। उन्होने वहां उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने घर की महिलाओं, किशोरियों व बच्चो के आहार पर विशेष ध्यान दे। परिवार का मुखिया वही होता है जो सभी का ध्यान रखे। उन्होने कहा कि जनपद को कुपोषण मुक्त बनाना है इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी उप जिला अधिकारी बुढाना, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ बच्चों की माताओं एवं पिता को साफ-सफाई, पुष्टाहार के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी जानसठ दीपक कुमार, द्विवेदी सहित जिलास्तरीय अधिकारी व डीपीओ वाणी वर्मा उपस्थित रही।

 

एसएसपी से लगाई गुहार4 11 |
मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला महमूदनगर निवासी निशा पत्नि राशिद ने एसएसपी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराते हुए बताया कि 11 सितम्बर की शाम को उसका पति मौ.राशिद पुत्र मौ.साजिद अपने साथियो के साथ चिनाई का कार्य समाप्त कर अपने घर वापिस लौट रहा था कि सूजडू चंूगी के समीप पहले से ही मौजूद स्कार्पियो गाडी सवार राशिद और उसके साथ बैठे दो अन्य लोगो ने उसके पति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीडिता ने इस मामले की छानबीन कराते हुए आरोपी युवको के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।

 

 

हादसे में दो की मौत
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग हादसो मे टेªन की चपेट मे आकर दो युवको की मौत हो गई। इस दुखद खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार टेªन की चपेट मे आकर दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहंुची थाना जीआरी पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनो युवको का शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। जिनमे से एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। मिली जानकारी के अनुसार बामनहेडी रेलवे स्टेशन के समीप टेªन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर कुछ ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी थाना जीआरपी पुलिस को दी। हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलने के कुछ ही देर मे मौके पर पहंुची रेलवे पुलिस ने जब वहंा मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान छपार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव रामपुरी निवासी करीब 33 वर्षीय युवक मिन्टु पुत्र धर्मसिह के रूप मे हुई।
मौके पर मौजूद पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिवारजनो को मिला तो परिजनो मे रोआराट मच गई। मृतक के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही बामनहेरी के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्अ मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। बीती रात हुए इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
एक अन्य हादसे मे नई मन्डी जानसठ रेलवे पुल के नीेचे टैªन की चपेट मे आकर करीब 27 वर्षीय एक व्यक्ति की टेªन की चपेट मे आकर मौत हो गई। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित भीड ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची नई मन्डी पुलिस ने घटना स्थल थाना जीआरपी क्षेत्र से जुडा होने पर रेलवे पुलिस को इस हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची थाना जीआरपी पुलिस ने वहंा मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान करानी चाही। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः थाना जीआरपी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त व्यक्ति की जानसठ पुल के नीचे टेªन न.54540 अम्बाला पैसेन्जर की चपेट मे आकर मौत हुई है। हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

फौटोग्राफरों की तीन दिवसीय कार्यशाला 13 से 6 7 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय फोटोग्राफर फांउडेशन की मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा सभी फोटोग्राफरों के लिए एक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 13 से 15 सितम्बर से गुप्ता रिसोर्टस मेरठ रोड पर कराया जा रहा है। इस कार्यशाला में मुम्बई के रायटर एवं डायरेक्टर व फौटोग्राफी प्रशिक्षण श्रीराम मलिक फोटोग्राफी की नई तकनीक वाले फौटो कैमरे, वीडियो कैमरे और फोटो ऐडिटिंग के बारे में समझायेंगे। इस सेमिनार में दूसरे दिन दिल्ली फौटोग्राफी इंस्ट्टीयूट के डायरेक्टर पमरजीत सिंह भी फौटोग्राफरों का उत्साहवर्धन करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए जनपद के वरिष्ठ फोटोग्राफर रशीद अहमद ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नकेंद्र कुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भी तीनों दिन उपस्थित रहेंगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीराम मलिक ने कहा कि अब भविष्य में कोई फोटोग्राफर गुमराह नहीं होगा। हम कोशिश करेंगे कि हर फोटोग्राफर कामयाबी का संदेश पढ़े और विकासधारा से जुडकर सफलता हासिल करे। उन्होंने फौटोग्राफरों से आह्वान किया कि वे सेमिनार में ओपन सेशन के तहत अपने सवाल लेकर आये और इसके लिए किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति में न फंसे। पत्रकार वार्ता में रामवीर सिंह पिन्टू, देवेंद्र शर्मा, सुबोध कुमार, मनीष चावला, संदीप रोधिया, अशोक कुमार, फिरोज खान, मेरठ से हेमराज सैनी, शामली से संजय सैनी, सतीश शर्मा, सहारनपुर से अनूप गुम्बर, लोकेश कुमार, प्रमोद कुमार के अलावा ब्रजेश एवं रशीद महमूद भी उपस्थित थे।

 

29 को शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी द्वारा आगामी 29 सितम्बर दिन रविवार केा महाराजा अग्रसैन जयन्ती पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमें अनेक बैन्डबाजों सहित अनेक भव्य झाकियां शामिल रही। इस शोभायात्रा में पहली बार राजवंश समाज के प्रवर्तक राजा रतन चन्द जी की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह शोभायत्रा नई मंडी से शुरू होकर पूरे शहर में भ्रमण करने के उपरांत नई मंडी में आकर सम्पन्न होगी। वैश्य समाज के लोग इस शोभायात्रा को सम्पन्न कराने के लिए तन मन धन से लगे हुए है।

 

टाॅयलेट ब्लाॅक का रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा लोकार्पण7 6 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा रोटरी क्लब कनाडा के द्वारा रोटरी फाउंडेशन की ग्राँट के तहत एक टाॅयलेट ब्लाॅक का लोकार्पण अपर प्राइमरी स्कूल मेघाखेडी, मुजफ्फरनगर में किया गया। इसका लोकार्पण मुख्य अतिथि रोटेरियन हरी गुप्ता मण्डलाध्यक्ष व श्री रविन्द्र कुमार सिंघल एम0डी0 स्वास्तिक पेस्ट्रीसाइड लिमिटेड के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रोटेरियन हरी गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा में अग्रणी रहा है। समाज की आवश्यकताओं के हिसाब से हर क्षेत्र में कार्य करता है। विशिष्ठ अतिथि श्री रविन्द्र कुमार सिंघल ने कहा कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन ने जो ये कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री योगेश शर्मा ने क्लब के कार्यों की भूरी-भूरी प्रसंशा की और कहा कि क्लब ने पहले भी स्कूल के क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न कार्य किये हैं। रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने कहा कि क्लब इस वर्ष लगभग 21 टाॅयलेट ब्ला।क का निर्माण विभिन्न प्राथमिक विद्यालय में कराएगा। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विपुल भटनागर ने कहा कि मिडटाउन द्वारा अनेकों वाटरकूलर, ई-लर्निंग सेन्टर, कम्प्यूटर लैब व टाॅयलेट ब्लाॅक का निर्माण किया हुआ है। उसी कडी में इस वर्ष भी अनेकों समाज सेवा के कार्य किये जा रहे है। उन्होंने रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रोटेरियन उमेश कुमार गोयल, रोटेरियन आकाश बंसल व इंजीनियर नवनीत कुमार गोयल का विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सचिव अंकुर गर्ग व कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल ने सभी उपस्थित रोटेरियन अतिथिगण, विद्यालय परिवार व बच्चों का आभार व्यक्त किया स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकों द्वारा इस कार्य को पूरा करने के लिए विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम में रो0 कोशल अग्रवाल, रो0 प्रगति कुमार, रो0 उमेश गोयल, रो0 राजकुमार गुप्ता, रो0 राकेश राठी, रो0 कुमरेश जैन, रो0 आकाश बंसल आदि उपस्थित रहे।

 

रेहडे-ठेले मेें प्रयोग इंजन का प्रयोग नियम विरूद्ध: एसएसपी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया है कि शहर के कुछ लोगों द्वारा दुपहिया वाहनों के इंजन रिक्शा, रेहडे व ठेले आदि में लगाकर तथा मोटरसाईकिल व स्कूटर के रेहडे व ठेले बनाकर अवैधरूप से प्रयोग किये जा रहे है, तो पूर्णतरू नियम के विरूद्ध है। जनपद में इस प्रकार के वाहनों का प्रयोग पूर्णतरू वर्जित है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि ऐसे रेहडे/रिक्शा आदि का प्रयोग करते हुए पाये जाने पर उसे तत्काल जब्त कर लिया जायेगा। वाहन चैकिंग के दौरान मौके पर मोटरसाईकिल/स्कूटर से बने रेहडे का कोई कागजात प्रस्तुत ने करने वाले के विरूद्ध तत्काल चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जायेगी।

 

पुराने वाहनों का निस्तारण5 8 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद के सभी थानों पर कई वर्षों से लंबित पडे अभियोगों से सम्बन्धित वाहन/माल के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पर १८ वर्षों से (वर्ष २००१ से) अभियोगों से सम्बन्धित लंबित वाहन/माल तथा कुर्क किये गये माल की निलामी कराकर निस्तारण कराया गया। १. १९ चार पहिया वाहन, २. ११९ दोपहिया वाहन, ३. ०४ माल मुकदमाती कुर्की के, ४. १०८ वाहन माल मुकदमाती, ५. ३० सीज वाहन है। थाना कोतवाली नगर पर नीलाम किये गए वाहनों/मालो की कीमत ०६ लाख ५३ हजार रुपये है।

 

फसलों में गोबर के खाद का करे अधिक प्रयोग8 8 |
मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मोरना ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि किसान प्रमाणित बीजों की ही बुवाई करें और फसलों में रसायनिक खाद के बजाए गोबर के खाद का अधिक प्रयोग करें। विषय वस्तु विशेषज्ञ भारतवीर ने कहा ने किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच समय-समय पर अवश्य कराएं। प्राविधिक सहायक संदीप कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई किसान सम्मान योजना में छूटे किसान तत्काल अपने लेखपाल को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति व खतौनी उपलब्ध करा दें, ताकि तहसील स्तर पर फीडिग हो सके और धनराशि किसानों के खातों में आ सके। मुख्य संदर्भ व्यक्ति रामकिशोर ने कहा कि किसानों को रबी की फसलों गेहूं, सरसों व जई की बुवाई समय से करनी चाहिए। मुख्य संदर्भ व्यक्ति राकेश कुमार ने फसलों में लगने वाले कीटनाशक एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। शिविर की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान ब्रजवीर सिंह एवं संचालन संदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र, दलसिंह, सुरेश, ज्ञान सिंह सैनी, सुमित, सुबोध, सुरेंद्र, बीर सिंह, नागेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

 

स्कूली बैगों का किया वितरण9 6 |
जानसठ। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में सर्वशिक्षा अभियान के तहत बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। बैग का वितरण करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार भड़ाना ने कहा कि सरकार बच्चों को किताबों से लेकर स्कूल बैग तक का वितरण निश्शुल्क करा रही है। उन्होंने स्कूल के करीब ५०० बच्चों को बैग का वितरण किया गया। उन्होंने लोगों से सर्व शिक्षा अभियान से जुड़कर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाने की अपील की है। प्रधानाचार्य समुन्द्र सेन ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अजय पंत, ब्रिजेश रस्तोगी, अजय पंत, सचिन कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, संदीप कंसल आदि मौजूद रहे

 

 

 

नई मंडी से ध्वज यात्रा निकाली10 5 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पटेलनगर स्थित श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले ४४वें श्री रामलीला महोत्सव में ध्वज यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से बैंड बाजों के साथ किया गया। टाउन हाल में होने वाली शहर की रामलीला की ध्वज यात्रा भी धूमधाम से निकाली गई। पूजा अर्चना कार्यक्रम में बजरंग बली भगवान की पूजा की गई तथा ध्वजयात्रा का आयोजन सभी कार्यकारिणी एवं कलाकारों द्वारा बड़ी धूमधाम से किया गया। ध्वजयात्रा पटेलनगर क्षेत्र एवं नई मंडी के सभी बाजारों से होते हुए वापिस रामलीला भवन पर संपन्न हुई तथा हनुमान जी द्वारा ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयकारें लगाए। संयोजक विकल्प जैन सभासद द्वारा पूजन कराया गया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, सचिव सुरेंद्र मंगल, उप प्रधान प्रमोद गुप्ता, सहसचिव जितेंद्र कुच्छल, विजय मित्तल, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, नारायण ऐरन, रामेश्वर गोयल, विनोद गुप्ता, अनिल लोहिया, दीपक गोयल, भगवती, अगम मित्तल, आशीष इकरस, गौरव जोशी, अज्जू जैन, विपुल मोहन, अंशुल गुप्ता, अविनाश, सुशील कोरी, सोनू सिंह, राकेश गिरी, राकेश बंसल, प्रदीप बॉबी, सोहन लाल गर्ग, जितेंद्र छोटू, अंकुर भारद्वाज, सन्नी राणा, यश गर्ग,विवेक गर्ग, मुकेश शर्मा, जतिन, राजेश वशिष्ठ, आकाश गोयल, दीपक चिंटू, हर्ष गर्ग, स्पर्श गर्ग, अमर चैधरी, प्रवीण गर्ग, कश्यक , दीपक कश्यप, अभिषेक कश्यप, कर्ण कश्यप, हरिओम मास्टर, केशव गुप्ता, सोनू कुमार, धीरेंद्र नामदेव आदि उपस्थित रहें। शहर रामलीला की ध्वज यात्रा भी निकाली गई मुजफ्फरनगर। टाउन हाल में होने वाली श्रीरामलीला शहर की ध्वज यात्रा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गई। इसके बाद श्रीरामलीला टिल्ला पर ध्वज स्थापना की गई। टाउन हाल में श्रीरामलीला के स्टेज पर ध्वज पूजा की गई। इसके बाद हनुमान जी ने स्वयं ध्वज धारण किया और यात्रा में ध्वज धारण कर चले। रामलीला सभा शहर के अध्यक्ष राजकुमार नरुला, आत्माराम गर्ग, शिवचरण गर्ग, मंत्री अनिल जैन कालू, सतीश गर्ग, नरेंद्र गुप्ता, साधुराम गर्ग, अंजुल भूषण, नीरज अग्रवाल, बाबूराम कौशल, दीपक मित्तल, अंकुल सिंघल, पुष्पेंद्र जिंदल, संजय गुप्ता, अनुराग शर्मा, रजत गोयल, प्रशांत बंसल, सुरेश पांडे, अनिकेत गोतम आदि पदाधिकारी और कलाकार शामिल रहे। ध्वज यात्रा श्रीराम का जयघोष करते हुए नगर के विभिन्न स्थानों से होकर रामलीला टिल्ला पर पहुंचकर संपन हुई।

 

नशे में पूर्व प्रधान के बेटे ने शराब पीकर किया हंगामा, वाहनों में तोड़फोड़
भोपा। शराब के नशे में धूत्त पूर्व प्रधान के बेटे द्वारा कांवड मार्ग पर शराब पीकर जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान उसके द्वारा सरेराह वाहनों में तोड़-पफोड़ भी की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल उसे कब्जे में लिया। सुबह बिना लिखा-पढ़ी के छोड़ा। बेलड़ा पुल के पास कांवड़ मार्ग पर रात्रि में भोपा थाना क्षेत्रा के रहमतपुर के एक पूर्व प्रधान के नशे में धुत बेटे ने सरे राह जमकर हंगामा किया। यह ड्रामा देर रात्राी तक चलता रहा। इतना ही नहीं उसके द्वारा मार्ग से गुजर रहे कुछ वाहनों में तोड़पफोड़ भी की गई। वह चालकों के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट पर उतारू हो रहा था। उसकी करतूत को देख कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल हंड्रेड पुलिस को दी गई, तो वह मौके पर पहुंची। उसने पुलिस के सामने भी अपनी करतूतों का नंगा नाच किया। बाद में भोपा थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची, जो बमुश्किल उसे शांत कर थाने ले आई। युवक थाने में भी शांत नहीं बैठा। पूरी रात्रि युवक को थाने में बितानी पड़ी। पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा अपनी गलती का एहसास करने के साथ ही पिफर से ऐसी गलती की पूर्ण आवृत्ति ना हो, उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

 

रेहडे-ठेले मेें दुपहिया वाहनों के इंजन प्रयोग करना नियम के विरूद्ध एसएसपी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया है कि शहर के कुछ लोगों द्वारा दुपहिया वाहनों के इंजन रिक्शा, रेहडे व ठेले आदि में लगाकर तथा मोटरसाईकिल व स्कूटर के रेहडे व ठेले बनाकर अवैधरूप से प्रयोग किये जा रहे है, तो पूर्णतः नियम के विरूद्ध है। जनपद में इस प्रकार के वाहनों का प्रयोग पूर्णत वर्जित है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि ऐसे रेहडे/रिक्शा आदि का प्रयोग करते हुए पाये जाने पर उसे तत्काल जब्त कर लिया जायेगा। वाहन चैकिंग के दौरान मौके पर मोटरसाईकिल/स्कूटर से बने रेहडे का कोई कागजात प्रस्तुत ने करने वाले के विरूद्ध तत्काल चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जायेगी।

प्रतियोगिता आयोजित11 5 |
मुजफ्फरनगर। छपार के बरला इंटर कॉलेज बरला में तहसील स्तरीय सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व प्रबंधक सुशील कुमार व प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी ने किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तहसील स्तरीय वालीबॉल टीम का गठन किया गया। क्षेत्र के बरला गांव में स्थित बरला इंटर कॉलेज में आयोजित तहसील स्तरीय सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता में छह कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अलीपुर खेड़ी की टीम ने ग्रीन चेम्बर मुजफ्फरनगर की टीम को २-१ के अंतर से हराकर जीत हासिल की। निर्णायक मंडल द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तहसील स्तरीय टीम का गठन किया गया। शारीरिक शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि गठित टीम गुरुवार को बरला इंटर कॉलेज में ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी। इसके अलावा बुढाना, खतौली, जानसठ तहसीलों की टीमें भी प्रतिभाग करेगी। निर्णायक मंडल में मुख्य रूप से ब्रजपाल सिंह, विपिन त्यागी, सत्यकाम तोमर, इंछाराम, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, विनित कुमार, विनुज, राजीव, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

मनुष्य को जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए शुद्ध मानसिकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव होना जरूरीः एससी कुलश्रेष्ठ12 1 |
मुजफ्फरनगर। श्रीराम काॅलेज के कम्प्यूटर एप्लिकेशन विभाग मे ओरिन्टेशन कार्यक्रम ‘अभिवादन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उददेश्य प्रथम वर्ष के नवागान्तुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय से परिचय कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ व विशिष्ठ अतिथि काॅलेज निदेशक डा0 आदित्य गौतम रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के चैयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ के द्वारा दीप-प्रज्जवलित करके की गई। संकाय के डीन निषांत राठी ने अतिथियो पुष्प भंेट कर उनका स्वागत किया तथा अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय से परिचय कराने के साथ-साथ व पाठ्यक्रम के सम्बन्ध मे जानकारी देने, काॅलेज की अनुशासन प्रणाली तथा कालेज नियमों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुये विद्यार्थियों के साथ अपने अति महत्त्वपूर्ण विचारो को साझा किया। उन्होने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए साकारात्मक सोच की जरूरत है। नाकारात्मक सोच मनुष्य के व्यक्तित्व को और अधिक नाकारात्मक कर देती है जिसके कारण व्यक्तित्व का विकास रूक जाता है। उन्होंने बताया कि आंतरिक व्यक्तित्व सुंदर और सुदृढ़ होना जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए आवष्यक है। वहीं बाह्य व्यक्तित्व भी उतना ही महत्वपूर्ण एवं सुंदर होना चाहिए जितना की आंतरिक व्यक्तित्व का सुंदर होना है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए शुद्ध मानसिकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव होना जरूरी है ही साथ ही अथक परिश्रम भी बेहद ज़रूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए समय प्रबंधन और जीवन प्रबंधन करना अति आवष्यक है। उन्होंने जीवन तथा समय प्रबंधन के बारे में विद्यार्थियों को बताया कि समय प्रबंधन से ही बड़े से बड़े लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। सिर्फ जीवन में यह जज्बा बनाए रखने की जरूरत है कि असफलताओं से निराष ना हो बल्कि असफलताएं मनुष्य को सफलता के मार्ग तक ले जाने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य रोज सीखता है और यह सीखने की प्रक्रिया जीवन प्रयंत्र जारी रहनी चाहिए। जीवन व समय के प्रबंधन के कारण इंसान अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में बीसीए के विभागाध्यक्ष निशान्त राठी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीतु सिंह, श्रीकान्त सिंह, अमित कुमार, विकास शर्मा, प्रमोद शर्मा, हिमांशु होरा, प्रवीण कुमार, संजय कान्त त्यागी, श्रीला पारिक, योगेन्द्र कुमार, अनुज कुमार, अंकुर कुमार, विनीत, नवीन कुमार, हंस त्यागी, मनोज पुण्डीर, दिनेष यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk