Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सब्जियों के दामों में आसमान छूने वाली महंगाई, बिलबिला उठे नागरिक

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पैट्रोल व डीजल में कमी होने से राहत मिली तो नागरिक खाद्य पदार्था व सब्जियों की महंगाई से बिलबिला उठे हैं। सब्जियों में सबसे ज्यादा तेजी आलू पर है। १५ दिन में आलू के थोक व खुदरा दाम दोगुना हो गए। सब्जी मंडी में आलू १३० से १५० रुपये प्रति पांच किलो मिल रहा है।

वहीं ठेलियों पर २०० रुपये का पांच किलो तक बिक रहा है। टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन, लौकी, तोरी के दाम भी बढ़े हैं। ऐसे में गृहिणियों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है।

एक पखवाड़ा पूर्व सब्जियों के दाम सामान्य थे। १७ से २० तथा २५ अक्टूबर को जिले में भारी बारिश हुई। इसके बाद सब्जियों के दामों ने आसमान छूना शुरू कर दिया। सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू मंडी में फुटकर में ६० से ८० रुपये प्रति पांच किलो बिक रहा था, जो आज १३० से १५० रुपये प्रति पांच किलो बिक रहा है।

लौकी आठ-१० रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर ४० रुपये किलो पर पहुंच गई है। इसी प्रकार से अन्य सब्जियों का हाल है। सब्जियों की महंगाई ने घर की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। सब्जियों की महंगाई ने गृहिणियों की पाकेटमनी को भी कट करा दिया है। सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।

पाश कालोनियों में रेहड़ी, ठेलों पर सब्जियां बेचने वालों के दाम तो और भी ऊंचे हैं। आलू के थोक विक्रेता नंदूमल, महेंद्र कुमार फर्म के मालिक का कहना है आलू के दाम में काफी बढ़ोतरी हो गई थी, लेकिन दो दिन से दाम कुछ लुढ़के हैं। दीपावली के बाद आलू के दामों में गिरावट आने की संभावना है।

सब्जी विक्रेता जय कुमार का कहना है कि बारिश के बाद मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई। त्योहारी सीजन शुरू होने से सब्जियों की मांग बढ़ गई है। इससे सब्जियों के दामों में भारी उछाल है। थोक और फुटकर दामों में भी काफी अंतर है।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + three =