Muzaffarnagar News: पचेंडा में कोल्हू पर काम कर रहे युवक की मौत
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। युवक का फांसी पर लटका शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करा कर परीक्षा हेतु भेज दिया। युवक की मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित पचेंडा में कोल्हू पर काम कर रहे थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम लोहारी निवासी युवक बंटी(25) पुत्र राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
उसका शव कोल्हू में ही फांसी पर झूलता मिलने से हडकम्प मच गया। इस सम्बन्ध में जब मृतक के परिवारजनों को सूचना दी गई तो उनमें बुरी तरह से कोहराम मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भिजवा दिया है तथा मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल में जुट गयी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

