Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिये निर्देश

Muzaffarnagar News:मुजफ्फनगर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण। भारत निर्वाचन आयोगों के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के तहत विशेष अभियान दिवस ०७ नवम्बर २०२१ को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एवं बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ौदा नारा के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जिसमे उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार कार्य करे एवं मतदान स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के वोटर कार्ड बनाए जाने, संशोधन एवं स्थानांतरण का कार्य पूर्ण किया जाए ।

इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर श्री परमानंद झा मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =