वैश्विक

CM Yogi के चंद्रगुप्त मौर्य और सिंकदर वाले बयान पर Asaduddin Owaisi ने भी तंज कसा

CM Yogi के चंद्रगुप्त वाले बयान पर अब विपक्ष, उनकी जानकारी पर सवाल उठा रहा है। इसी क्रम में एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष Asaduddin Owaisi ने कहा है कि हिंदुत्व सिर्फ फर्जी इतिहास की फैक्ट्री है।

Asaduddin OwaisiAsaduddin Owaisi ने योगी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह एक और उदाहरण है कि हमें अच्छी सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता क्यों है? उन्होंने ट्वीट कर कहा- हिंदुत्व एक फर्जी इतिहास की फैक्ट्री है। चंद्रगुप्त और सिकंदर युद्ध में कभी नहीं मिले। यह एक और उदाहरण है कि हमें अच्छी सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता क्यों है। अच्छे विद्यालयों के अभाव में बाबा-को सुविधानुसार तथ्य गढ़ने को मिल जाते हैं। बाबा, शिक्षा को महत्व नहीं देते और यह दर्शाता है।

इससे पहले लखनऊ में एक सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूपी सीएम आदित्यनाथ ने कहा था- “इतिहास को कैसे विकृत किया गया है! इतिहास ने चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं कहा, किसे महान कहा? जो उनसे हार गए। वे सिकंदर को महान कहते हैं। देश को धोखा दिया गया है, लेकिन इतिहासकार इस पर खामोश हैं

क्योंकि अगर सच्चाई भारतीयों के सामने आएगी तो समाज एक बार फिर खड़ा होगा। जब समाज खड़ा होगा, तो देश भी खड़ा होगा। पीएम मोदी आज इस देश को खड़ा कर रहे हैं। जब हम बात करते हैं- ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ तो इन मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है।”

योगी आदित्यनाथ के इसी बयान को लेकर विपक्ष पलटवार कर रहा है। दरअसल चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर के साथ कभी युद्ध हुआ ही नहीं है, तो ऐसे में दोनों की तुलना कैसे की जा सकती है?

Asaduddin Owaisi इससे पहले भी सीएम योगी और भाजपा पर मुस्लिम समुदाय को लेकर हमलावर रहे हैं। एक रैली के दौरान ओवैसी ने बीजेपी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इतनी नफरत फैला दी गई है कि हरा रंग देखकर ही भक्त लाल हो जाते हैं।

Asaduddin Owaisiकी पार्टी अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर चुकी है। औवैसी लगातार रैलियां भी कर रहे हैं। हालांकि औवैसी, यहां सत्ताधारी दल के साथ-साथ मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के निशाने पर भी हैं। सपा, ओवैसी पर बीजेपी की बी-टीम होने का आरोप लगाती रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =