डम्फर में आग से हडकम्प


किसी तरह ट्रक के चालक परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और आस पास के राहगीरों की मदद से दमकल विभाग सहित पुलिस को घटना की सूचना दी। आग इतनी भीषण थी की चन्द मिनटों में ही ट्रक के केबिन में पूरी तरह से आग लग गई और आसमान में काला धुआं ही धुँआ छा गया ।
उधर सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस यूपी १०० डायल एंव दमकल विभाग की कई गाड़ियां मोके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की । घन्टो के अथक प्रयास से ट्रक में लगी आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चूका था ।
ट्रक चालक ने बताया की वह ट्रक में यमुनानगर हरियाणा से रोड़ी भरकर मु० नगर के रास्ते बिजनोर जा रहा था अचानक ट्रक का टायर फट गया|

