Lucknow News: रद्द हुआ UP TET एग्जाम, व्हॉट्सएप पर पेपर लीक होने के बाद फैसला-3 आरोपी पेपर के साथ पकड़े
Lucknow News: UP TET का पेपर लीक (UP TET Exam Paper Leaked) होने के बाद एग्जाम को कैंसिल (Exam cancelled) कर दिया गया है। अब एक महीने बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोबारा कोई फीस नहीं देनी होगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है। एसटीएफ (STF) की टीम यह पता लगाएगी कि आखिर कैसे पेपर लीक हुआ है?
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पारियों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। मिली रही जानकारी अनुसार, पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर वायरल हुआ। एसटीएफ ने मेरठ से तीन लोगों को उठाया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। उधर, मामले की जांच में एसटीएफ की टीम लग गई है।
UP TET का पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हॉट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) पर पेपर वायरल हुआ था। यह खबर सामने आते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसी के चलते एग्जाम को कैंसिल करने का फैसला किया गया है। वहीं, यूपी टेट पेपर आउट (UP TET Paper Out) होने के बाद प्रमुख सचिव दीपक कुमार और ADG Lo प्रशांत कुमार 11.30 बजे लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) करेंगे।
केवल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले (Basti) के 63 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में लगभग 39000 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था। इसकी जानकारी जिला अधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल (DM Saumya Agarwal) ने दी है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक की आशंका में निरस्त एसटीएस की सूचना पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। एसटीएफ मेरठ ने शामली जिले से 3 आरोपी पेपर के साथ पकड़े। इनके नाम मनीष उर्फ मोनू, रवि पुत्र विनोद और धर्मेंद्र पुत्र कुंवरपाल निवासी #शामली बताए गए हैं। pic.twitter.com/YocU6j2j4E
— News & Features Network (@mzn_news) November 28, 2021
बता दें कि यूपी के प्राइमरी स्कूलों में टीचरों की भर्ती के लिए टीचरों की एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाता है। प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्तियों के लिए यूपीटीईटी आज 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पहली परीक्षा होने वाली थी, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब एक महीने बाद फिर से परीक्षा कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक की आशंका में निरस्त एसटीएस की सूचना पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ मेरठ ने शामली जिले से 3 आरोपी पेपर के साथ पकड़े। इनके नाम मनीष उर्फ मोनू, रवि पुत्र विनोद और धर्मेंद्र पुत्र कुंवरपाल निवासी शामली बताए गए हैं।
यूपी टीईटी 2021 की परीक्षा दो पालियों में 2554 केंद्रों पर 28 नवंबर को प्रस्तावित थी। पहली में 12,91,628 और दूसरी पाली में 8,73,553 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसे लेकर गुरुवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने समस्त मंडल के कमिश्नर और जनपदों के जिलाधिकारी, प्रशासनिक अफसर, पुलिस आयुक्त, एसएसपी और जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखने का प्लानिंग की गई थी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्णतया प्रतिबंध किया गया।

