Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए व वाहन चालकों को शपथ पत्र वितरित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए व वाहन चालकों को शपथ पत्र वितरित किये गये। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के नारे के साथ यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन (बाइक व कार )चालकों को वीर अभिमन्यु उपनिरीक्षक, प्रभारी यातायात मुजफ्फरनगर, डॉ राजीव कुमार,श्रीमती पिंकी रानी, श्रीमती रीना देवी सदस्य बाल कल्याण समिति जनपद मुजफ्फरनगर व शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी,सीमा शर्मा उपनिरीक्षक,श्वेता महिला आरक्षी द्वारा सड़क – सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु शपथ पत्र वितरित किए गए।

जागरूकता अभियान में वाहनों (ई रिक्शा, ट्रेक्टर व टेम्पो आदि) पर रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स लगाई गई।कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया

विशेष रूप से नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील की गई। सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी हेतु पम्फ्लेट्स ध्हैंडबिल वितरित किए गए। यातायात जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस स्टाफ मुजफ्फरनगर, वेदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं शिवानी, शिवांगी शर्मा, रश्मि, ज्योति व खुशी मावी व मो. आरिफ का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =