समाचार
जांच की मांग
मुजफ्फरनगर। बस
पा के सहारनपुर मंडल के पूर्व जोन इंचार्ज विकास कुमार एवं ब्रजेश लाहोडा ने आरोप लगाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन सहारनपुर मंडल के प्रभारी नरेश गौतम व जिलाध्यक्ष कमल गोतम ने उनकी आवाज को दबाने के लिए उन पर कथित रूप से झूठे व मनगढन्त आरोप लगाकर उनका निष्कासन पत्र जारी कर दिया। जबकि सच्चाई यह है कि वे पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता के यप में कार्य करते रहे है ओर पार्टी में रहकर उपरोक्त पदाधिकारियों का और इनके कारनामों का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जहां तक निष्कासन का सवाल है इन पदाधिकारियों को निष्कासन का अधिकार नहीं है क्योंकि बसपा प्रमुख बहन मायावती जी ने अपनी कलम से हमे जोन इंचार्ज बनाया था और निष्कासन करने का अधिकार भी उन्हे ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा प्रमुख से यह तिकडी मिलने नहीं देती और मिलने के नाम पर भी मोटे पैसों की उगाही कर चुकी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए बसपा प्रमुख से हस्तक्षेप की मांग की है। पत्रकार वार्ता में अश्वनी कल्याणी, कुलदीप प्रधान, प्रदीप बर्मन, आलम त्यागी आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से मचा हडकम्प

बुढ़ाना। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना बुढाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, महिला बन्दी गृह, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चैक किया। स्स्क्क महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्णतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा थाना प्रभारी बुढाना को अभिलेखों के रख-रखाव व उनसे सम्बन्न्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसएसपी द्वारा बाद निरीक्षण थाना बुढाना के सभी अधि०/कर्म० गणों के साथ गोष्ठी की गयी तथा सभी को थानाक्षेत्र में अपराध व अपराधियों की पूर्ण जानकारी रखने व थानाक्षेत्र में अपराध न हो, इसके सम्बन्ध में भी आवश्यक/महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। साथ ही जनता के प्रति व्यवहार अच्छा रखने व लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये इसके साथ-साथ एसएसपी द्वारा थानाक्षेत्र के चैकीदारों को गांव में रात्रि में भ्रमणशील रहने हेतु कंबल व टार्च प्रदान किये गये है।
मंत्री व डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिलाधिकारी ने कम्पनी बाग का औचक निरीक्षण किया। डीएम सेल्वा कुमारी द्वारा किए गए निरीक्षण से वहंा मौजूद कर्मचारियो मे हडकम्प मच गया।
कौशल विकास एवं तकनीकि शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व डीएम सेल्वा कुमारी जे ने आज दोपहर कम्पनी बाग का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से कर्मचारियों मंे हड़कम्प मच गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस दौरान कम्पनी बाग की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी तथा मोके पर मोजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान ईओ पालिका, जिला उद्यान अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदि मौजूद रहे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ पं. ब्रहमप्रकाश शर्मा तथा भाजपा नेता बिट्टू सिखेडा आदि मौजूद रहे।

पशु टीकाकरण बहुउददेशीय सचल वाहनों को किया रवाना
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज कलैक्ट्रेट परिसर से पशु टीकाकरण बहुउदद्ेशीय सचल वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त पशु पालकों के गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओ के लिए पशु पालन विभाग द्वारा खुरपका-मुँहपका टीकाकरण का २५वाॅ चरण का अभियान आज से आरम्भ किया जा रहा है, जो कि ४५ दिन तक लगातार जारी रहेगा। जिसमें विभाग के समस्त अधिकारियो/कर्मचारियो की ३८ टीमो द्वारा जनपद के ७२२८२८ पशुओ में खुरपका-मुँहपका बीमारी की रोकथाम हेतु निःशुल्क टीकाकरण बहुउददेशीय सचल वाहनो के माध्यम से पशु स्वामी के द्वार पर किया जायेगा।
उनहोने बताया कि ४ माह से कम उम्र के पशु (बच्चों) एवं ८ माह से अधिक गर्भित पशुओं में यह टीकाकरण नहीं किया जायेगा। खुरपका-मुॅहपका एक छुआ छूत की घातक बीमारी है, जिसमें जुगाली करने वाले पशुओ में तेज बुखार, मुॅह तथा पैरो में छाले पड जाते है। पशु चारा खाना बन्द कर देता है, जिससे पशुओ की मृत्यु तक हो सकती है। इस बीमारी से पशुओ की उत्पादन क्षमता भी कम हो जाती है। अतः सभी पशु पालकों से यह अपील है कि वह अपने-अपने पशुओं में खुरपका-मुँहपका बीमारी की रोकथाम हेतु निःशुल्क टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एन के शर्मा केा निर्देश दिये कि कोई भी पशु टीकाकरण से छूटने न पाये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नरेन्द्र कुमार शर्मा, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।
गोदाम में आग से हडकम्प

मुज़फ्फरनगर। रूई के गोदाम मे अज्ञात कारणो से लगी आग से हडकम्प मच गया और आसपास के दुकानदारो सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रुई के गौदाम में भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही आस पास बनी दुकानों और मकान स्वामियों में भी अफरा तफरी मच गई जिस जगह आग लगी थी उस जगह कई और रुई के गौदाम भी थे अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया । घटना की सूचना पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दी गई उधर भीड़ भाड़ वाली जगह आग लगने की सूचना से दमकल विभाग सहित पुलिस में भी हड़कंप मच गया आनन फानन में ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मोके पर जा पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की । रुई का गोदाम राधेश्याम पुत्र लच्छी राम नामक व्यापारी का बताया जा रहा है तथा गौदाम के ऊपर ही उक्त व्यापारी व् उसका परिवार रहता है जिनमे आग लगने पर चीख पुकार मच गई थी यहां दमकल विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों ने एक तरफ जहां साहस का परिचय देकर व्यापारी के परिवार को शकुशल बचाया है वहीं घन्टो के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया । आग लगने की घटना से उक्त व्यापारी के लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है दमकल विभाग से जुड़े अधिकारी का कहना है की जिस जगह आग लगी थी वहां रिहायशी क्षेत्र होने के साथ ही संकरी गलिया भी है जिस कारण आग बुझाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी है लेकिन आग पर पुनःतह काबू पा लिया गया है ।।
माल सहित शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक हजारों की नकदी, सोने चांदी के गहने व शस्त्र बरामद किये है।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया ने संयुक्त रूप से नई मंडी थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बागोवाली चैराहे के पास बझेडी रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड में ०५ शातिर लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हाईवे पर लूट के उद्देश्य से आये थे तथा इससे पहले भी हाईवे पर कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम राशिद त्यागी पुत्र साहिद त्यागी निवासी सरवट थाना सिविल लाईन मु०नगर, उस्मान पुत्र शफीक निवासी सुभाषनगर थाना नई मण्डी मु०नगर, शानू उर्फ शाहनवाज पुत्र मोईनुद्दीन निवासी गली नं०-४ सरवट थाना सिविल लाईन मु०नगर, नौशाद पुत्र मीरहसन निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर, आमिर पुत्र मजबुल निवासी बढीवाला थाना छपार मु०नगर हाल पता सरवट थाना सिविल लाईन मु०नगर बताया। पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से ०१ चोरी की मो०सा० टीवीएस अपाचे, १ चोरी की मो०सा० हीरो होण्डा सीडी डाउन, १६७०० की नकदी, ०१ पीली धातू का लेडिज हार , हाथ के ०२ कडे सफेद धातु, ०१ अदद तंमचा मय ०२ जिंदा कारतूस व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१एयर गैन, ०३ छुरी, .०१ डीएल व ०१ जैण्ड्स पर्स बरामद हुआ। बदमाशों को पकडने वाली टीम में नई मंडी कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, सब इंस्पैक्टर सुखवीर सिंह, सब इंस्पैक्टर रामवीर सिंह, सब इंस्पैक्टर धीरज सिंह, कां. शोभिन्द्र नागर, का. तरूण पाल, कां. रविंद्र कुमार सम्मिलित रहे।
फिल्म अभिनेता के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा रियल्टी शो के दौरान की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में नगर की हृदयस्थली शिवचैक पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी का शिवचैक पर पुतला फूंका। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले एकत्रित कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके पश्चात कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें बताया गया कि रियल्टी शो में सनातन धर्म की छवि को धूमिल व खंडित करने का प्रयास किया गया है। सनातन धर्म की संस्कृति को एक षडयंत्र के तहत योजनाबद्ध तरीके से नष्ट करने का लगातार प्रयास इस रियल्टी शो में किया जा रहा है। जिसके विरूद्ध अन्त्र्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जब तक यह पूर्णतः बंद नहीं हो जाता तब तक पूरे भारत में आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल सुमित बजरंगी, जिला मंत्री अखिल भारतीय हिंदू परिषद सतेंद्र एडवोकेट, अंकित सैनी, अभिषेक शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल कश्यप, सूरज कश्यप, अं्रकित, मोनू, विशेष कुमार, विवेक, सचिन फौजी, तरूण शर्मा, शुभम शर्मा, धर्मेन्द्र, चिन्टू, अंकुर, अश्वनी, अभिषेक पुंडीर आदि सैकडों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
नाम रोशन किया
मुज़फ्फरनगर। पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षियों ने ३७ वी ० उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैड मिंटन प्रतियोगिता जनपद मुरादाबाद में २ कांस्य पदक व १ गोल्ड मेडल विजेता जनपद मुज़फ्फरनगर का नाम रोशन किया है जिस पर एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा दोनों महिला आरक्षियों को प्रतियोगिता जितने की शुभकामनाये देकर उत्साह वर्धन किया गया और दोनों महिला आरक्षियों को ओर अच्छी खेलने के लिए अच्छी गुणवत्ता की बैड मिंटन किट उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया है’।
कार्यक्रम का आयोजन
मुज़फ्फरनगर। जिला कारागार में पुलिस अधीक्षक यातायात श्री बी० बी० चैरसिया व जेल अधीक्षक श्री एस० के० सक्सेना के निर्देशन में योगाचार्य रविंद्र देव व संजीव कुमार द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा योग सप्ताह के अन्तर्गत कारागार के बंदियों व जेल पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ रहने सम्बन्धी टिप्स भी दिए गए है
लाभ दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। किसान सम्मान योजना के लाभ की मंाग को लेकर ग्रामीणांे ने डीएम कार्यालय पहुचंकर जिलाधिकारी के नाम एक प्रार्थना पत्र सौंपा।
जानसठ क्षेत्र के गांव जटवड निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम सौंपे गये प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि वे सभी गांव जटवड के निवासी है तथा उनके गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को छह हजार रूपये सालाना एक वर्ष के लिए मिले है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुल तीस प्रतिशत लोगों को ही उक्त योजना का लाभ अभी तक मिल पाया है जबकि सत्तर प्रतिशत लोगों को उक्त योजना का लाभ नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने लेखपाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस योजना से वंचित रहने की बात कहीं ग्रामीणों ने योजना से वंचित रहे लोगों को उक्त योजना से लाभान्वित कराने की मांग की। इस दौरान रघुवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, आनंद कोर, सतीश कुमार, धनबीर, मनोज कुमार, मामराज, लक्ष्मीचंद, राजेंद्र तेज सिंह, मांगेराम, सत्यप्रकाश, पदम सिंह, रामवीर, प्रभु दयाल हेम सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
