वैश्विक

Aurangabad: गर्भवती बहन का सिर काटा, सेल्फी ली और फिर थाने में पहुंच गया करने सरेंडर

Aurangabad में एक सिरफिरे भाई ने झूठी शान के चलते अपनी गर्भवती बहन का सिर काट दिया और थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। सिरफिरा भाई अपनी बड़ी बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के की मां को भी गिरफ्तार किया है।

 Aurangabadके वैजापुर तहसील  की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती कीर्ति ने अपने प्रेमी अविनाश के साथ घर से भागकर पुणे जाकर शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद तक दोनों पति पत्नी पुणे में ही रहे लेकिन बाद में वे अपने गांव चले आए। कीर्ति के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। उसके परिजनों को जैसे यह पता लगा कि उनकी लड़की शादी के बाद अपने पति के साथ गांव लौटी है तो वे भी उससे मिलने पहुंच गए।

हत्या से आठ दिन पहले कीर्ति की मां शोभा अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल आई थी। उसकी मां ने उसे झूठा भरोसा दिलाया कि कोई उससे नाराज नहीं है और उसके पिता को भी वह समझा देगी। रविवार को कीर्ति की मां शोभा और उसका भाई संकेत दोबारा उससे मिलने पहुंचे। इस दौरान कीर्ति अपने सास ससुर के साथ खेत में काम कर रही थी और उसका पति अविनाश बीमार होने की वजह से घर में ही था।

अपने मां और भाई को देखकर कीर्ति खेत का काम छोड़ कर घर आ गई। पहले तो दोनों ने उसके साथ अच्छे ढंग से बात की। इसके बाद कीर्ति चाय बनाने के लिए रसोई में चली गई।

तभी अचानक से उसकी मां और उसका भाई दोनों रसोई में आ गए। भाई ने उसको पीछे से पकड़ कर धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार कर दिया। इस दौरान कीर्ति की मां उसका पैर पकड़ कर रखे हुई थी। तभी रसोई से बर्तन गिरने की आवाज आई। जिसके बाद उसका पति रसोई की तरफ दौड़ा भागा। उसके पति अविनाश ने दोनों को उसकी पत्नी का क़त्ल करते हुए देखा।

अविनाश ने कीर्ति को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन उसके भाई संकेत ने धारदार हथियार दिखाकर उसको पीछे हटने के लिए कहा। जिसके बाद वह वहां से भाग गया और चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही पड़ोसी वहां जुटने लगे।

अंदर से आरोपी संकेत मोटे पीड़िता का सिर लेकर बाहर आ गया। इस दौरान उसने सिर के साथ सेल्फी भी ली और मोटरसाइकिल से थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बाद में आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =