Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना भौराकला पर चोरों को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र भौराकला में मौहम्मदपुर रायसिंह में स्थित तितावी गन्ना मिल तोल सेन्टर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

जिसके सम्बन्ध में थाना भौराकला पर मुकदमा पजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना भौराकला पर टीम गठित कर थाना भौराकला पुलिस द्वारा मौहम्मदपुर राय सिंह के बाहर बुढाना रोड से ०२ शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों में गौरब पुत्र नबाब नि० मौहम्मदपुर राय सिंह थाना भौराकला, मुजफ्फरनगर, जाकिर अंसारी पुत्र साबिर नि० बडे मदरसे के पास गढी मौहल्ला गाव हुसैनपुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०७ लोहे के बाट वजन २१० कि०ग्रा० (चोरी किये गये मु०अ०स०-१४९ध्२१ से सम्बन्धित) बरामद किये।

 

कई को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग मामलों में कई लोगों के गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने कृष्णापुरी निवासी धर्मेन्द्र पुत्र पलटूराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे में आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने उसके गिरफ्तारी वारंट जारी किये थे जिस पर आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य मामले में छपार पुलिस ने अदालत द्वारा जारी किये गये गिरफ्तारी वारंट पर कासमपुर निवासी शोकीर पुत्र शगीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुढ़ाना पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामलों मे नामजद आरोपी गांव भसाना निवासी पंकज पुत्र योगेंद्र, दीपचंद पुत्र किशन व करण पुत्र दीपचंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

दम्पत्ति ने लगाई छलांग
भोपा। पति-पत्नी के गंगनहर मे छलांग लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार कुछ ग्रामीणो ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बाफरनगर निवासी एक दम्पत्ति ने आत्महत्या के इरादे से गंगनहर मे छलांग लगा ली है।

वहीं दूसरी और यह भी चर्चा रही कि उक्त दम्पत्ति के कपडे नया गांव नगर के पुल पर रखे मिले हैं। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण नयागांव गंगनहर की पटरी पर तमाशबीन बन एकत्रित हो गए।

वहीं दूसरी और मिली सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन मे जुट गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस छानबीन मे जुट गई है।

हत्या करने वाला दबोचा
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने गत दिवस बिटावदा में पत्नी की फावडे से काटकर नृंशस हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि गत दिवस बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावदा निवासी विपिन पुत्र यशपाल ने अपनी पत्नी रमा की फावडे से काटकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया।

रमा के पुत्र ने पुलिस को दी गयी सूचना में बताया था कि उसका पिता शराबी है और अक्सर उसकी मां के साथ झगडा करता था जिसके चलते दस वर्षो से तक उसकी मां अपने मायके में रही थी।

पिछले दिनों ही विपिन रमा को बुलाकर लाया था। कल किसी बात पर विवाद होने पर विपिन रमा की हत्या कर मौके से फरार हो गया थां आज पलिस ने आरेपी विपिन को बडकता पुलिया से गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त फावडा बरामद कर लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =