Muzaffarnagar News: तावली गांव के नजदीक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत
Muzaffarnagar News:शाहपुर। मुजफ्फरनगर मार्ग पर तावली गांव के नजदीक एक बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर तावली गांव के पास रोडवेज बस की साइड लग जाने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ने बस नहीं रोकी तो छात्रों ने बस पर पथराव कर दिया। हालांकि पथराव में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। मुजफ्फरनगर की जनकपुरी निवासी सोनम (४५) पुत्री जितेंद्र अपनी बेटी स्वाति के साथ अपने मायके शाहडब्बर गांव गई थी। सोमवार को मायके से स्कूटी पर सवार होकर दोनों मां बेटी जनकपुरी के लिए निकली थी।
स्कूटी स्वाति चला रही थी। तावली गांव के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस की साइड स्कूटी में लग गई। हादसे में स्कूटी सवार सोनम की मौत हो गई और स्वाति गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद चालक ने बस को नहीं रोका तो सड़क पर खड़े छात्रों ने बस पर पथराव कर दिया।
चालक शाहपुर के पास बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस को थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बहेडी निवासी नोमान पुत्र शगीर अपनी पत्नी तबस्सुम के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। रोहाना टोल के पास एक वाहन की टक्कर से वे दोनें घायल हो गये।
दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पचैंडा रोड पर हुए सडक हादसे में बरला निवासी आस्था त्यागी पुत्री आदेश त्यागी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सडक हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार खतौली के मौहल्ला लाल दयाल कालोनी निवासी सुमित पुत्र बिजेन्द्र पाल आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर जा रहा था कि जैसे ही वह जानसठ तिराहे के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की पचेट मे आकर घायल हो गया।
इस हादसे पर मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ घायल के परिजनो को अवगत कराया। सडक हादसे की जानकार मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी राकेश पुत्र प्रेमनारायण शर्मा आज दोपहर के वक्त अपनी स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार जाते वक्त रेलवे फाटक के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर चोटिल हो गया।
जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। निकटवर्ती जनपद शामली के गांव बुटराडा निवासी आसिफ शामली अडडे के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

