Prayagraj News: करछना विधानसभा में पूरी तरीके से कमल का फूल खिलेगा- Swatantra Dev Singh
Prayagraj News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Swatantra Dev Singh ने कहा है कि करछना एक ऐसी विधानसभा है जहां पर इससे पहले कभी कमल का फूल नहीं खिला था, लेकिन इस बार पूरी तरीके से विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा
2022 में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने यमुनापार के करछना इलाके में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
Swatantra Dev Singh ने कहा कि 2022 के चुनाव में बहुत ज्यादा वक्त नहीं है ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया है कि 2022 (UP Election 2022) में एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लगातार भारतीय जनता पार्टी नेता (BJP) व कार्यकर्ता पार्टी के विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर गिना रहे है। पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रदेव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) चुनाव में अभी से जुटने के लिए कहा है।
BJP State President Swatantra Dev Singh की जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमें यमुनापार के चारों विधानसभा के संभावित उम्मीदवारों की तरफ से भी भीड़ को बुलाया गया था। इस दौरान भीड़ को देखकर उत्साहित स्वतंत्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2017 वाली जीत को दोहराने का आह्वान किया।
Swatantra Dev Singh ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से प्रदेश के विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। मंच पर संबोधन करते हुए Swatantra Dev Singh ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिन्ना की बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस पार्टी की सरकार में जिन्ना का साथ दिया जाए उस पार्टी को वोट देना ठीक नहीं है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कहा कि करछना एक ऐसी विधानसभा है जहां पर इससे पहले कभी कमल का फूल नहीं खिला है लेकिन इस बार पूरी तरीके से विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा।

