Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया मेधावियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जनपद इकाई द्वारा महाराजा अग्रसैन जयंती के पावन पर्व पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकेट हाल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे।

जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने की। इस अवसर पर वैश्य समाज के परिवारजनों को सम्बोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज हाईस्कूल, इंटर के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर बडी प्रसन्नता हो रही है

उन्होंने कहा कि जहां हमारे देश में अन्य जात बिरादरियां तेजी से आगे बढ रही है उसके मुकाबले वैश्य समाज के बच्चों को भी कडी मेहनत से आगे बढना होगा। इस कार्यक्रम में गोपालशरण गर्ग, विनोद सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, अंकुर गर्ग ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में रेवतीनंदन सिंघल, अंकुर गर्ग, अजय अग्रवाल, श्रीमति अंजू अग्रवाल, डा. कमला अग्रवाल, अल्का गुप्ता, विश्वदीप गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मित्तल ने किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk