Noida News: किसानों से तू तू मैं मैं के बाद प्राधिकरण में घुसे सभी कर्मचारी
Noida News: भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश करने से रोक दिया, जिसके विरोध में नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है।
नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन कर्मचारियों के साथ प्राधिकरण में प्रवेश करना चाह रहे थे। किसानों ने उनका जबरदस्त विरोध किया । गेट पर ताला लगा दिया। जिसके बाद किसानों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौच हुई। गुस्साए किसानोंं ने एसोसिएशन के बोर्ड को तोड़ दिया।
योजना के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण सभी कर्मचारी नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कुशल पाल के नेतृत्व में प्राधिकरण में घुस गए तथा अपना कामकाज शुरू किया। इस दौरान किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं व एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कुशल पाल व अन्य पदाधिकारियों के बीच संघर्ष तथा काफी गर्म नोकझोंक भी हुई।
किसानों होर्डिंग सत्ता बैनर उतार कर उनको पैरों से कुचलना शुरू किया तथा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी टकराव के मद्देनजर आज भारी संख्या में नोएडा प्राधिकरण पर पुलिस बल बुला लिया गया।

