Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एफिलिएटिड स्कूल एसोसिएशन ने कुश पुरी को समर्थन दिया

एफिलिएटिड स्कूल एण्ड सोशल वेल्फेयर एसोसिएशन मु0नगर के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित हुयी जिसमें पुरे जनपद के स्कूल संचालको,प्रबन्धको ने भाग लिया।

बैठक में एम0एल0सी0 चुनाव के भावी प्रत्याशी श्री कुश पुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में ग्रेजुएट एम0एल0सी0 चुनाव पर चर्चा की गयी और सभी प्रतिष्ठित लोगो ने पिछले एम0एल0सी0 चुनाव के अपने अपने अनुभव साझा किये और सभी ने एक मत से 2020 में होने वाले एम0एल0सी चुनाव में श्री कुश पुरी को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री चन्द्रपाल िंसंह मोरना ने उपस्थित सभी लोगो को इस चुनाव की चुनौतियों से अवगत कराते हुए सभी से आग्रह किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में वोट बनवाये यही इस चुनाव की अभी सबसे पहली प्राथमिकता है।

श्री कुलदीप सिवाच ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज स्कूल संचालन में नयी नयी चुनौतियों का सामना करना पड रहा है और ऐसे समय में विधान मण्डल में एक सक्षम प्रतिनिधि की आवश्यकता महसूस की जा रही है

जिसके लिए श्री कुश पुरी जी सर्वथा उपयुक्त है। वरिष्ठ सदस्य श्री चन्द्रवीर सिंह पंवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में इस चुनाव के प्रति जागरूकता का अभाव है जिसके लिए श्री कुश पुरी ने पिछले काफी समय से इस चुनाव के लिए समाज को जागरूक करने का एक अच्छा व सराहनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री महेशपाल आचार्य ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि सभी अपने परिवार,मित्र व सम्बन्धित लोगो के अधिक से अधिक वोट बनवाने में अपना सहयोग दें जिससे कि श्री कुश पुरी जी को इस चुनाव में भारी मतो से विजयी बनाया जा सके।

अन्त में कुश पुरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे सबके समर्थन व सहयोग से अभिभूत है। उन्होने बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि पढे लिखे वर्ग की जो भी चुनौतियाँ उनके सामने आयेंगी वो उनको सक्षम तरीके से विधान मण्डल में उठायेंगे और तर्कसंगत निवारण कराने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रवेन्द्र दहिया ने किया।

कार्यक्रम में सर्वश्री सुबोध आचार्य,राजीव सिरोहा,सुघोष आर्य,अरशद सम्राट,रचना सिंह,रश्मी चौधरी,पूनम कटारिया,मनीषा कटारिया,प्रीति वशिष्ठ,विकास बालियान,नरेश कुमार,रामपाल सिंह,आदित्य कुमार,मुकेश पाल सिंह,रिजवान गौर, आदि अनेको सदस्य उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk