Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सघन चैकिंग अभियान चलाया, वाहन चालको मे हडकम्प

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चैकिंग/तलाशी अभियान से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। नगर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने वाहन चैकिंग की। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के अनुपालन मे तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाली पुलिस द्वारा इंस्पैक्टर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा की मौजूदगी मे शिव चौक,शामली रोड पुलिस चौकी, जिला अस्पताल चौराहा,खालापार, किदवईनगर,फक्कर शाह चौक,40 फुटा रोड,हडडी गोदाम आदि विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

वहीं दूसरी और सिविल लाइन थाना प्रभारी विजेन्द्र सिह रावत की मौजूदगी मे थाना सिविल लाइन पुलिस ने मदीना चौक,अंसारी रोड,महावीर चौक,प्रकाश चौक,कचहरी गेट आदि कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान वाहनो को रूकवा कर उनकी तलाशी ली तथा वाहन चालकों से पूछताछ भी की।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों मे हडकम्प मचा। कई बाईक चालक तो चैकिंग को देख गली-मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।

इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानसठ बस स्टैण्ड,अलमासपुर चौराहा,भोपा बस स्टैण्ड,द्वारकापुरी मोड,गांधी कालोनी व भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक आदि कई स्थानो/मुख्य चौराहो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने चैकिंग के दौरान कई वाहनों के ई-चालान काटे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 1 =