Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वमं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ किया जायेगा

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि स्वंय सहायता समूहों केा आर्थिक रूप से सुदृढ करने के उददेश्य से उनके द्वारा बनाई जा रही सामग्री व उत्पादों को आम जन तक भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने कहा कि स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी/मेला लगाया जायेगा। जहां पर सभी समूह अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर उन्हे बेचेगे।

—————————————————————————–
स्वंम सहायता के उत्पादों को मार्किट देने के लिए 19 से 25 अक्टूबर तक लगेगी स्टाॅल
—————————————————————————–

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे आज जिला पंचायत सभागार मंे अधिकारियेां एवं स्वंय सहायता समूह की अध्यक्षों के साथ आवश्यक बैठक कर रही थी।जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली को त्यौहार आने वाला है। इस त्यौहार पर सब अपने अपने घरों के लिए कुछ न कुछ सामान अवश्य खरीदते है। उन्होने कहा कि समूह जो भी सामान या उत्पाद तैयार करते है उन सबका स्टाॅक उनके पास होना चाहिए। उन्होने कहा कि उनका सामान बेचने के लिए मार्किट/स्टाॅल लगाकर प्रशासन देगा जहां उन्हे अपना सामान रखना है और बेचना है।

उनहोने कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति एवं उनके सामान की मार्किटंग भी होगी। उन्होने कहा कि यह मेला 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के मध्य लगाया जायेगा ताकि दीपावली होने के कारण अधिक सामान का विक्रय हो सके। उन्होने कहा कि मोमबत्ती, दीये, बैग, आचार, ड्रेस, दीपावली की तोरण,माला, फैन्सी दीये, लोई आदि सामानों की स्टाॅल लगाई जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में लाये जाने वाले उत्पादों की पूर्ण जिम्मेदारी स्वंय सहायता समूहों की होगी। उसकों बदलने या खराब होने की स्थिति में ठीक करने की सभी जिम्मेदारी को स्वंय सहायता समूह ही सुनिश्चत करेगे। इस अवसर पर स्वंय सहायता समूहों द्वारा अपने अपने उत्पादों को जिलाधिकारी को दिखाया भी गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, ज्वाईट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण एवं स्वंय सहायता समूह की महिलाए व अध्यक्ष उपस्थित थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk