उत्तर प्रदेश

Agra News: मुठभेड़ में दो बदमाशों गिरफ्तार, तीन जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

Agra News: थाना हरी पर्वत एसओजी एवं सीआईडब्ल्यू टीम,बदमाशों के साथ मुठभेड़ में जबर्दस्त फायरिंग हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी तथा दूसरे बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देर रात लगभग साढ़े 12 बजे सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी वजीरपुरा से NH2 की तरफ लूट के इरादे से निकलेंगे, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित करते हुए आने जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पालीवाल तिराहे पर हो रही पुलिस चेकिंग में आती बुलटमोटरसाइकिल को रोकने के प्रयास किया तो मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अपने आप को घिरा देख कर यूनिवर्सिटी की तरफ मुड़ कर भागने लगे, जिनका पीछा कर ओवरटेक करके दोनों तरफ से घेरा गया जिस पर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की तरफ फायरिंग करते हुए भागने लगे।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी, जिसका नाम शाहरुख उर्फ कासिम पुत्र अशफाक निवासी नगला मेवाती थाना ताजगंज जनपद आगरा है। दूसरा बदमाश जो जंगल की तरफ फायरिंग करता हुआ भाग रहा था उसे पीछा कर मय अवैध तमंचा खोखा एवम जिन्दा कारतूस के मौके से कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया, जिसका नाम अरुण वशिष्ठ पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी बाग रायपुर थाना सदर आगरा है।

घायल अभियुक्त शाहरुख के कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल एके खोखा कारतूस एवं तीन जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =