खेल जगत

परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं Virat Kohli, बढ़ सकती हैं टीम इंडिया की मुश्किलें

Virat Kohli दक्षिण अफ्रीका (SA) के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. कोहली ने बीसीसीआई (BCCI) से जनवरी में अपने निजी कारणों के चलते ब्रेक मांगा है. अगर उनकी यह मांग स्वीकार हुई, तो वनडे सीरीज में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

इससे पहले सोमवार को बीसीसीआई ने बताया कि रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं और वे टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे. भारतीय टीम को आगामी सीरीज में इन खिलाड़ियों के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ सकता है. 

बीसीसीआई के सूत्रों ने  बताया कि विराट कोहली जनवरी में अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है. इसका सीधा मतलब यह है कि वह वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

बीसीसीआई ने पिछले दिनों Virat Kohli को वनडे की कप्तानी से हटा दिया था, जिसके बाद रोहित को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया. दक्षिण अफ्रीका दौरे से रोहित वनडे टीम की कमान संभालेंगे. फिलहाल बीसीसीआई ने अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली की जगह टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा.

वैसे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में इस वक्त कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनमें से कुछ खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है. तीन मैचों की वनडे सीरीज 22 जनवरी से खेली जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 18 =