वैश्विक

पाकिस्तान:मोदी को हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने देने से इनकार

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने देने से इनकार कर दिया है। पाक मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान ने सऊदी अरब की यात्रा के लिए पीएम मोदी को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने से इनकार कर दिया है।

Image Result For Shah Mehmood Qureshi

पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान का कहना था कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। सरवर खान ने कहा था कि कैबिनेट की बैठक में भारत के लिए हवाई मार्गों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेने पर विचार किया जा सकता है। खान का यह बयान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई क्षेत्रों में संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं के बाद आया था। पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस ताजा गोलीबारी में उसका एक जवान और छह आम नागरिक मारे गए हैं।

पाक मीडिया ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भारतीय उच्चायुक्त को एक लिखित बयान के माध्यम से सूचित करेंगे। बता दें कि पाकिस्तान की सरकार अपना हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद कर सकती है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21599 posts and counting. See all posts by News-Desk