फिल्मी चक्कर

रिलीज हुआ ‘कमांडो 3’ का ट्रेलर

विद्युत जामवाल स्टारर ‘कमांडो’ सीरीज की तीसरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में एक बार फिर विद्युत जामवाल जबरदस्त एक्टशन करते नजर आ रहे हैं. ‘कमांडो 3’ में इस बार विद्युत के साथ अदा शर्मा, अंगिरा धर और गुलशन देवैया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

फिल्म के टीजर रिलीज के दौरान मेकर्स की ओर से ये साफ कर दिया गया था कि इस फिल्म में विद्युत देश की रक्षा करते नजर आएंगे. टीजर में कहा गया कि साल 2013 में वो अपने प्यार के लिए लड़ा था, साल 2017 में वो कालेधन के खिलाफ लड़ा और अब साल 2019 में वो अपने देश के लिए लड़ेगा.‘कमांडो 3’ के ट्रेलर को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसे लेकर विद्युत जामवाल ने कहा है कि वो इससे खासा खुश हैं. आपको बता दें कि इस ट्रेलर को जिसे 24 घंटे में अभी तक 1.8 करोड़ बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है.विद्युत ने कहा, “कमांडो 3′ फिल्म के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हूं. एक फ्रेंचाइजी के रूप में कमांडो मेरे बेहद करीब है. दर्शकों से मुझे जो प्यार मिला है, वह सुखदायक है.” उन्होंने आगे कहा, “फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म आना और मैं ट्रेलर की तरह ही दर्शकों को ‘आश्चर्यचकित और प्रसन्न’ करने की उम्मीद कर रहा हूं.”

 

बता दें कि फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. इस थ्रिलर में सन शाइन पिक्चर्स के साथ मिलकर रिलायंस एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्चर कैपिटल द्वारा प्रस्तुत विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी.फिल्म के ट्रेलर में विद्युत के दमदार एक्शन के साथ एक जबरदस्त कहानी भी दिखाई गई है. जिसमें दिखाया गया है कि कैसे कुछ लोग देश के मुसलमानों को निशाना बनाकर उन्हें देश के खिलाफ भड़काते हैं. ऐसे में विद्युत का किरदार करण सिंह डोगरा लंदन में आतंक के खिलाफ लड़ता नजर आ रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk