Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला बार संघ के चुनाव के मददेनजर जनसम्पर्क किया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव के मददेनजर जिला बार संघ अध्यक्ष,महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा सहसचिव आदि विभिन्न पदो पर चुनाव लड रहे प्रत्याशियो ने अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर मे भ्रमण कर बुधवार को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए जनसम्पर्क किया।

उल्लेखनीय है कि जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के रूप मे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा,मौ.वसी अंसारी तथा प्रेमदत्त त्यागी एड.. चुनाव मैदान मे हैं।

तथा जिला बार संघ महासचिव पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार संघ महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक एड., ब्रजबन्धू सैनी एड. तथा अनुराग ठाकुर एड. प्रत्याशी हैं। विदित हो कि 22 दिसम्बर दिन बुधवार को पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक फैंथम हाल मे जिला बार संघ की कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद एड. के निर्देशन मे चुनाव कार्य सम्पन्न होगा। इसी संदर्भ मे आज सभी प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क कर अपने अपने पक्ष मे मतदान की अपील की।

दाधिकारी हुए सम्मान समारोह में शामिल
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से सैकड़ों व्यापारी बिजनौर विशाल सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। विशाल सम्मान समारोह में डिप्टी स्पीकर विधानसभा उ०प्र० मा० नितिन अग्रवाल जी को प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

एवं कार्यक्रम आयोजक राघव स्वरूप बंसल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल को व्यापारी हितों में लगातार संघर्षरत रहने के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा,अभिलक्ष मित्तल,सौरभ मित्तल,शिवकुमार सिंघल,अखिलेश शर्मा,वासु गोयल,पुनीत गुप्ता,उपस्थित रहे

सम्मान समारोह के उपरांत अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के आयोजक राघव स्वरूप बंसल व अवनीश अग्रवाल जी को सफल कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

 

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। खण्ड़ विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड बघरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलहेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में खंड विकास अधिकारी बघरा सतीश गौतम द्वारा विकासखंड बघरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलहेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया

उपस्थित छात्रों के साथ संवाद कर सामान्य जानकारी हेतु प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने एवं पुस्तकालय का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया, लाइब्रेरी को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु ग्राम पंचायत सचिव को अध्यापको से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य करवाने के लिए निर्देशित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 13 =