Piyush jain के Kanpur और कन्नौज वाले घर पर छापेमारी: 179 करोड़ से अधिक की नकदी और जेवरात बराम
इत्र कारोबारी Piyush Jain के Kanpur और कन्नौज वाले घर पर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने शुक्रवार (24 दिसंबर) को छापेमारी की। छापेमारी में डीजीजीआई (DGGI) को इत्र कारोबारी के यहां से 179 करोड़ से अधिक की नकदी और जेवरात बरामद हुए।
नोटों की गिनती के लिए डीजीजीआई ने लगभग 13 मशीने और कंटेनर मंगवाया। खबर है कि टीम ने गिनी गई नोटों से भरे बॉक्स को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर भिजवाया है। वहीं पीयूष जैन का संबंध समाजवादी पार्टी से भी बताया जा रहा है।
बीते गुरुवार (23 दिसंबर) को डीजीजीआई और इनकम टैक्स की टीम ने पीयूष जैन Piyush Jain के home ताबतोड़ छापेमारी की। पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास के एक करोड़ से भी ज्यादा जेवर मिले है। डीजीजीआई शुक्रवार को भी देर रात तक छापेमारी करती रही। छापेमारी के दौरान एक अलामारी के पास पहुंची।
अलमारी की चाबी न मिलने पर टीम ने उसे हथौड़े से तोड़ा और वहां से लगभग 4 करोड़ रुपये और करोड़ों की जेवरात बरामद हुई। वहीं पीयूष जैन के आनंदपुरी स्थित आवास के दीवारों से भी नोटों गड्डी बरामद हुई है।
BIG BREAKING FROM KANPUR, UP
The Directorate General of GST Intelligence (DGGI) Gujarat have recovered a huge amount of cash in which the counting is still on (allegedly between 140-150 crores) from the entrepreneur Piyush Jain who recently launched Samajwadi perfume. pic.twitter.com/kAjbsqUHOo
— Ashish Jaggi (@AshishJaggi_1) December 23, 2021
जांच के दौरान टीम ने जिस दीवार से नोटों का बंडल बरामद किया है वह दीवार घर के अन्य दीवारों से अलग लगी, जिसके बाद अधिकारियों ने दीवार को ठोका और पता चला की दीवार खोखली है। जब अधिकारियों ने दीवार को तोड़ा तो अंदर से नोटों की गड्डी भरभराकर नीचे गिरने लगी। ये गड्डियां कागज और प्लास्टिक से पैक किए गए थे। बताया जा रहा है कि नोटों का ये बंडल 500 और 100 के हैं।
Ranu mishra kannauj के यहां भी टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि टीम ने रानू मिश्रा का मुनीम रहा विनीत गुप्ता को लेकर कचहरी टोला स्थित उसके निवास पर पहुंची। देर रात पूछताछ के बाद टीम ने दस्तावेज जब्त किए।
Who is Piyush Jain ? During a joint GST & IT raid 150 crore in cash recovered from his offices in Kanpur, Lucknow, Kannauj & Mumbai. Jain launched "Samajwadi Perfume" under the leadership of Akhilesh Yadav. The raid is still on. #SamajwadiSugandh pic.twitter.com/4mlztpHxkR
— Bipin Kumar Singh (@BipinAndSingh) December 24, 2021
डीजीजीआई और इनकम टैक्स की टीम ने इत्र कारोबारियों के यहां छापेमारी गुपचुप तरीके से की। यह 27 सदस्यों की टीम है। बताया जा रहा है कि इस टीम के पास बिना नंबर प्लेट की बाइके हैं। इन बाइकों के माध्यम से टीम इन कारोबारियों के यहां करीब 10 दिनों से चक्कर लगाकर जानकारियां जुटा रही थी।
Piyush Jain का संबंध के सपा के करीबी से भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार पीयूष जैन के जरिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सबसे करीबी माने जाने वाले सपा के एमएलसी पुष्पराज जैन (Pushparaj Jain) उर्फ पम्पी जैन पर दबाव बना रही है। बता दें कि पुष्पराज जैन अखिलेश यादव के कैशियर और पीयूष जैन कै करीबी है। पप्पी जैन भी पीयूष जैन की तरह कपड़े के बड़ा व्यापारी है।
Piyush Jain कन्नौज में इत्र क्षेत्र का बड़ा व्यापारी है। वह 40 से भी अधिक कंपनियों का स्वामी है, जिसमें से दो कंपनिया मिडिल ईस्ट में हैं। पीयूष का इत्र के अलावा , कोल्ज स्टोरेज और पेट्रोल पंप का भी कारोबार है। जानकारी के अनुसार, पीयूष का हेड ऑफिस मुंबई में स्थित है। यहां उसका एक बंगला भी है।
