फिल्मी चक्कर

पति पत्नी और वो :ट्रेलर लॉन्च

अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो‘ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. फिल्म में वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इस फिल्म की कहानी एक लव ट्रायएंगल पर आधारित है. अनन्या का भी मानना है कि उन्हें लव ट्रायएंगल पसंद हैं.इससे पहले उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ भी कुछ इसी थीम पर थी.

Image Result For Ananya Pandey Hot

उनकी पहली फिल्म में जहां उनके साथ  टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया नजर आए थे. वहीं दूसरी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आ रही हैं.फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनन्या ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं  लव ट्रायएंगल्स से आकर्षित हूं. 

Image Result For Ananya Pandey Hot

अपनी दोनों फिल्मों में मैंने लव ट्रायएंगल पर भूमिका निभाई है.”ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनन्या ने कहा, “मैंने यह फिल्म साइन करने के बाद मूल फिल्म देखी, क्योंकि मुझे हिंदी फिल्में देखना पसंद है. मुझे फिल्म के गाने भी पसंद हैं.

https://www.instagram.com/p/B4b6UvSgSUJ/

मुझे लगता है कि हमारी फिल्म में हम ज्यादा ग्लैमरस दिख रहे हैं. हमारी फिल्म एक आधुनिक संस्करण है और यही कारण है कि दर्शक हमारी भूमिका से जुड़ने में सक्षम होंगे. लेकिन मुझे मूल फिल्म भी पसंद आई.”मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म बीआर चोपड़ा की 1978 में आई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की रिमेक है. उस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता ने भूमिका निभाई थी, जिसमें एक आदमी के साथ उसकी पत्नी और उसकी एक युवा प्रेमी को दिखाया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk