फिल्मी चक्कर

मिनी ड्रेस में मलाइका: पार्टी वीडियो सुर्खियों में

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं. एक बार फिर मलाइका सुर्खियों में है. इस बार वजह है उनका डांस पार्टी वीडियो. दरअसल, मलाइका ने सीमा खान, बहन अमृता अरोड़ा और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर प्री-क्रिसमस पार्टी की.

इस हाउसपार्टी में सभी मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. सभी डिस्को दिवाने गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.फैन्स कमेंट कर मलाइका की ड्रेस और डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि मलाइका इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/B6YYQvAB8lh/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

 

मलाइका को क्रिसमस पार्टी में लाल मिनी ड्रेस में डांस करते देखा जा सकता है. उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स (white sneakers) के साथ पेयर किया है. पार्टी मलाइका के बेस्ट फ्रेंड द्वारा होस्ट की गई थी.

वीडियो में अमृता म्यूजिक सिस्‍टम को ऑपरेट करने और जोर से गाना गाने में व्यस्त नजर आ रही हैं, वहीं मलाइका डांस करते हुए सॉन्ग का आनंद ले रही हैं. ऐसा लग रहा है कि मलाइका के लिए क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21678 posts and counting. See all posts by News-Desk