Muzaffarnagar News: गंगनहर पटरी पर बाइक और कार के बीच हुई भिडन्त, महिला की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर बाइक और कार के बीच हुई भिडन्त में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।
इसके अलावा अन्य सडक् हादसों में भी कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है।पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली में गंगनहर पटरी मार्ग पर आज सवेरे बाइक और कार की भिडन्त हो गयी। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है।
मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके अलावा अन्य हादसों में भी कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकितसालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा खतौली के मौहल्ला देवीदास निवासी अजीत पुत्र हरिकिशन अपनी कार लेकर गंगनहर पटरी पर जा रहा था दूसरी ओर से एक बाइक पर तीन लोग आ रहे थे
#Khatauli गंग नहर पटरी पर हुआ हादसा. बाइक व कार की टक्कर में तीन व्यक्तियों के गम्भीर रूप से घायल होने व एक महिला की मौत की सूचना. खतौली में गंग नहर पटरी पर बने बाईपास पुल व भैंसी पुल के मध्य की घटना #BreakingNews pic.twitter.com/JsC3S0ELdr
— News & Features Network (@mzn_news) January 30, 2022
नहर पटरी मार्ग पर कार और बाइक की आमने सामने की भिडन्त हो गयी। इस भिडन्त में बाइक सवार रशिचंद पत्नी नफीस निवासी बुढना की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आमिर और महबूब घायल हो गयें कार चालक अजित भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भेजा और महिला के शव के कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेरठ रोड पर हुए हादसे में जटमुझेडा निवासी ललित, रूड़की रोड पर सडक हादसे में भैसरहेडी निवासी शर्बती पत्नी सहेंद्र व पप्पू पुत्र सहेंद्र, तितावी क्षेत्र में मुरादपुरा के पास हुए सड़क हादसे में बंतीखेडा निवासी सदाकत पुत्र रियासत व जौली रोड पर हुए हादसे में जंधेडा निवासी विजयपाल, अतर सिंह व हरपाल तथा नदीम कालोनी के पास हुए सडक हादसे में नजीत व उसकी पत्नी सहदीन गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
धूप निकलने से मिली राहत
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) पिछले एक माह से ठंड कहर बरपाने में कसर नहीं छोड़ रही है। हालांकि पिछले दो दिनों की भांति रविवार को भी दिनभर धूप खिलने से लोगों के चेहरे खिल दिखे क्योंकि ठंड बाकी दिनों से कम रही।घरों से लेकर दुकानों तक लोगों ने धूप को सेककर गर्माहट ली। धूप निकलने से पशुओं को काफी राहत मिली।
दिन छिपने के बाद अवश्य ठंड कुछ बढ़ गई। हालांकि मौसम साफ होने के बावजूद जिले में सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह धूप खिलने से दिन में मौसम में जरूर राहत रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने भी तेजी पकड़ी लेकिन हवा भी चलती रही।
लोग दिन में धूप सेंकते नजर आ रहे थे, लेकिन बेहद सर्द हवाएं कंपकपी छुड़ा रही थी। शाम को फिर सर्द हवाओं के कहर जारी रहा तथा शाम में बर्फीली हवाओं में और तेजी आने से लोग जल्दी बिस्तरों में सिमटने को मजबूर हो गए।
