उत्तर प्रदेश

Meerut News: आठ लाख के लिए अपहृत नौ साल का प्रिंस 12 घंटे के अंदर बरामद

Meerut News:  कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के नंगलताशी गांव से अपह्त नौ वर्षीय प्रिंस को थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। घटना के संबंध में पुलिस ने अपह्त प्रिंस के तेहरे भाई समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आज शाम पुलिस को मिली इस कामयाबी की बावत जानकारी देते हुए बताया कि कंकरखेड़ा के नंगला ताशी निवासी जयसिंह का नौ साल का बेटा प्रिंस बुधवार को आठ लाख की फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कंकरखेड़ा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मु0अ0सं0 64/2022 धारा 364-A मुकदमा दर्ज कर लिया था।

एसएसपी के अनुसार अपहृत बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम मेरठ व थाना कंकरखेड़ा की संयुक्त टीम गठित की गई थी। इस टीम द्वारा 12 घंटे के अन्दर आज बच्चे को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की हापुड़ रोड स्थित जाकिर कालोनी के एक मकान से सकुशल बरामद कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि प्रिंस के ताऊ के बेटे रजत ( 23) पुत्र नेत्रपाल ने अपने चार दोस्तों जुनैद(21) पुत्र अनीश, इरशाद (20) पुत्र रहीम, शुऐब (32) वर्ष पुत्र अब्दुल गफ्फार, जुबैर ( 21)पुत्र खलील के साथ मिलकर अगवा किया था। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार किया गया मुख्य अभियुक्त रजत अपने ताऊ से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया।

एसएसपी का यह भी कहना है कि अगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करके प्रिंस को बरामद नहीं करती तो उसकी अभियुक्तों द्वारा हत्या की जा सकती थी। गौरतलब है कि प्रिंस को बीते बुधवार अज्ञात बदमाशों ने किडनैप कर लिया था जिसके बाद बदमाशों ने प्रिंस के परिजनों से आठ लाख की फिरौती का मांग किया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =