Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ईवीएम की सुरक्षा में फोर्स अलर्ट

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अब फोर्स ईवीएम की सुरक्षा में २४ घंटे तैनात है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में नवीन मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई है।

डीएम-एसएसपी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य कैद करने वाली ईवीएम को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के मद्देनजर बड़े पैमाने पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। २४ घंटे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

स्ट्रांग रूम और आसपास के क्षेत्र में २४ घंटे फोर्स तैनात रहेगा। उधर, नवीन मंडी स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।

डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव मातहतों से पल-पल की खबर ले रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर २४ घंटे फोर्स तैनात रहेगा।

 

जानलेवा हमला किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पति पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस संबंध में तीन नामजद व पांच छह अज्ञात लोगों के विरूद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी हैं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

नई मंडी थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में गांव बिलासपुर निवासी नागरीन पत्नी रिजवान ने बताया कि गांव के ही आबिद के परिवार से उसके परिवार की रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि रंजिश के चलते आबिद, फिरोज व अहतेशाम ने पांच छह अज्ञात लोगों के साथ हथियारों से लैंस होकर उसके घर पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने रिपोर्टकर्ता नाजरीन व उसके पति रिजवान को लाठी डंडों व हथियारों से बुरी तरह से मारा पीटा जिससे वे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। चीख्ां पुकार पर पास पडौस के लेगों ने आकर उनकी जान बचाई। जिस पर हमलावर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 15 =