वैश्विक

Karnataka: Hijab पहने कॉलेज टीचर को एंट्री से रोका गया, आत्म-सम्मान का हवाला देते लेक्चरर चांदिनी ने दे दिया इस्तीफा

Karnataka में Hijab को लेकर जारी विवाद (Hijab Row) थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में एक कॉलेज की प्रोफेसर ने हिजाब विवाद को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंग्लिश की प्रोफेसर ने अपने कॉलेज में प्रवेश करने से पहले कथित तौर पर हिजाब हटाने के लिए कहने के बाद ‘आत्म-सम्मान’ का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।

तुमकुरु के जैन पीयू कॉलेज में लेक्चरर चांदिनी ने कहा कि वे लगभग तीन साल से कॉलेज में काम कर रही थीं, लेकिन पहली बार उन्हें अपना हिजाब हटाने के लिए कहा गया था। चांदनी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “मैं पिछले तीन साल से जैन पीयू कॉलेज में काम कर रही हूं। मुझे अब तक किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था। लेकिन कल प्रिंसिपल ने मुझसे कहा कि मैं पढ़ाते समय हिजाब या कोई धार्मिक सिंबल वाला पहनावा नहीं पहन सकती हूं।”

चांदनी ने आगे कहा, “लेकिन मैंने पिछले तीन साल से हिजाब पहनकर पढ़ाया है। यह नया फैसला मेरे स्वाभिमान पर चोट है। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।” हालांकि, पूरे मामले पर कॉलेज के प्रिंसिपल केटी मंजूनाथ ने कहना था कि न तो उन्होंने और न ही प्रबंधन में किसी और ने महिला टीचर को हिजाब हटाने के लिए कहा था। दरअसल, कर्नाटक में स्कूलों-कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को लेकर हफ्तों से तनाव देखा जा रहा है।

इसको लेकर विरोध प्रदर्शन उस वक्त शुरू हुआ जब छह छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें हिजाब पहनकर क्लास में जाने से रोका गया। देखते ही देखते यह विरोध कई कॉलेजों में फैल गया, तो इसके खिलाफ भगवा स्कार्फ का मामला तूल पकड़ने लगा।

कर्नाटक सरकार ने तनाव के बीच हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया था। जैसे ही स्कूल धीरे-धीरे फिर से खुलने लगे हैं, कई स्कूल और कॉलेज छात्रों और शिक्षकों को प्रवेश करने से पहले हिजाब हटाने के लिए कहते हुए देखे गए हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =