Muzaffarnagar News: अंजू अग्रवाल ने समीक्षा बैठक ली, बहाना बनाकर कार्यालय छोड़ गए नगर स्वास्थ्य अधिकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की लोकप्रिय पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की समीक्षा बैठक संपन्न हुई इस बैठक में नगर पालिका मुजफ्फरनगर के सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहे श्रीमती अंजू अग्रवाल ने क्रमवार विकास कार्यों की समीक्षा की एवं निर्देश दिए
हर हालत में सभी विभागों का कार्य नियमानुसार होना चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों एवं सौंदर्य करण पर चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कड़े निर्देश भी जारी किए।
पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के द्वारा प्रातः कार्यालय नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की उपस्थिति चेक की गई जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के आज के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई। इसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा पालिका के अनु भागो के कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
जिसमें निर्माण विभाग के सहायक अभियंता निर्माण एवं अवर अभियंता निर्माण को निर्देश दिए गए थे। वह समयबद्ध निर्माण कार्यों को स्थलों पर प्रभावी पर्यवेक्षण में गुणवत्ता परक संपादित कराएं तथा अमृत योजना के अंतर्गत बालकों के सौंदर्य करण में ठेकेदार द्वारा ४५ दिन की समय अवधि नियत होने के बाद ढाई वर्ष तक कार्य पूर्ण ना करने पर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए
साथ ही जलकल अभियंता एवं अवर अभियंता जल तथा संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए गए कि जनता को समुचित जलापूर्ति क्लोरिनेशन युक्त होने के साथ साथ अवैध जल कनेक्शनों को अभियान चलाकर वैद्य कराएं इसके अतिरिक्त आईटी ऑफिसर एवं लेखाकार एवं विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि गृह कर जलकर एवं जल मूल्य के बिलों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ें।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ विजेंद्र सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक से ३ मिनट उपस्थिति के बाद ही समीक्षा बैठक छोड़कर तथा बहाना बनाकर कार्यालय छोड़ दिया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की सफाई संबंधी समीक्षा नहीं हो सकी। इससे नाराज माननीय अध्यक्ष महोदय श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर समस्त स्थिति से अवगत कराया गया
नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए समीक्षा बैठक से बिना अनुमति के चले गए तथा नगर में कूड़ा डाला व घरों एवं सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. इसके अलावा पूरा प्लांट भी बंद है. इस और नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है समीक्षा बैठक में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

