Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आये दिन लगने वाले जाम से नागरिक परेशान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर में जाम के हालत रोजाना बन रहे है शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हेगा जिस दिन जाम की स्थिति न बनती हो। ऐसा ही शनिवार को भी देखने को मिला। शनिवार शहर के अहिल्याबाई चौक से जाम के हालत सुबह के समय शुरू हो गये और जाम इस कदर लग गया कि पाल धर्मशाला से अस्पताल चौक तक, पुरानी घास मंडी से अंसारी रोड तक, अस्पताल चौक से बकरा मार्किट तक वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी

एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पडा। शहर में जाम के झाम से नागरिक परेशान हो रहे है। इसके अलावा भी नगर के मुख्य चौराहों पर जाम के हालात बने रहे। अहिल्याबाई चौक से होकर नागरिक सहारनपुर मार्ग जिला अस्पताल, कच्ची सड़क, घास मंडी, शिव चौक व लददावाला मोहल्ला पहुंचते है।

लद्दावाला मार्ग से ही शामली अड्डे पर भी पहुंच जाते है।काफी तादाद में लोगों का इधर से गुजरना होता है।इस चौराहे से रोजाना लगभग एक लाख लोग इधर से उधर आते जाते है। हजारों दोपहिया व चौपहिया वाहन भी गुजरते है। सैकड़ों ई-रिक्शा तो सवारियों को लेकर घूमती ही रहती है। रोजाना अधिक वाहन आना जाना भी जाम का एक मुख्य कारण है।

सबसे व्यस्ततम चौराहा होने व हजारों वाहनों के इधर से उधर आने जाने के बाद भी इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यहां पर दो या तीन पुलिसकर्मी ही तैनात किए गए है। इस चौराहा से पांच मार्गों पर लोग जाते है। पैदल राहगीरों के साथ ही लोग दोपहिया व चौपहिया वाहनों में आते है तो एक साथ वाहनों के पहुंचने के कारण जाम स्वतः ही लग जाता हैं।

कच्ची सड़क से आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों के चालकों को इस चौराहे से जिला अस्पताल मार्ग पर जाने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बागोवाली, बझेडी, बामनहेडी आदि मार्गों पर सवारियों को लेकर जाने वाली ई-रिक्शा भी चौराहे पर बड़ी संख्या में होती है। यह ई-रिक्शा भी जाम लगने की समस्या को बढ़ाती है।

दुकानदार कमलकांत शर्मा बुक डिपो मालिक ने कहा कि यहां जाम रोजाना लगता है। व्यवस्था संभालने के लिए दो या तीन पुलिसकर्मी यहां पर नाकाफी है। इसके अलावा भी शहर के अंसारी रोड, शिवचौक, भगत सिंह रोड, महावीर चौक पर भी जाम के झाम में नागरिक फसे दिखाई दिये। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए काफी देर तक लोगों को मशक्कत का सामना करना पडा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 7 =