Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अलग अलग सड़क हादसों में कई घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कानपुर के सिविल लाइन निवासी अजित सिंह पुत्र राम सिंह नसीरपुर के पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया।

भोपा के गांव रूडकली निवासी इरफान पुत्र इकबाल कम्हेडा के पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। रामपुरी निवासी सन्नी पुत्र मेघराज वहलना के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहलना स्थित अवध स्टील फैक्ट्री का कर्मचारी प्रभु पुत्र रामवीर यादव वहलना के पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया।

विश्वकर्मा चौक पर हुए सड़क हापदसे में अलमासपुर निवासी संतोष यादव पुत्र गुलाब गम्भीर रूप से घायल हो गया। रामपुर तिराहे के पास हुए सड़क हादसे में सहारनपुर के बडगाव ब्रहमसिंह पुत्र हरपाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मीनाक्षी चौक पर हुए सड़क हादसे में केशवपुरी निवासी शालू पत्नी मनीराम गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

शामली रोड पर हुए सड़क हादसे में पीनना निवासी नदीम पुत्र शरीफ अहमद गम्भीर रूप से घायल हो गया। चरथावल रोड पर हुए सड़क हादसे में कछौली निवासी रामभूल व प्रीतम सिंह पुत्र सुखराम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलें के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

एक अन्य मामले में कमलनगर निवासी आठ वर्षीय अवनी पुत्र नीटू को गम्भीर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे रफर कर दिया गया। इसके अलावा छपार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चरथावल थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी पैतालीस वर्षीय कृष्णपाल पुत्र प्रीतमपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

गर्म पानी गिरने से बालक झुलसा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक बालक शरीर पर गर्म पानी गिरने से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां उसे उसे रैफर कर दिया गया।

बताया गया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला निवासी दो वर्षीय आदिल पुत्र अजहर शरीर पर खोलता हुआ पानी गिरने से गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां गम्भीर हालत के चलते उसे रैफर कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + nineteen =