Kaushambi News: शक रंजिश को लेकर की मारपीट, जान से मारने की धमकी
Kaushambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गांव में दो परिवारों में जंग छिड़ गई। मामले में दबंगों ने दलित के घर में घुसकर पूरे परिवार को पीट दिया। घायल पीड़ित परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित परिवार जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। मामले में पीड़िता बाली की पत्नी पार्वती देवी ने थाने में लिखित तहरीर दे दिया। शक रंजिश को लेकर रविवार की रात दबंगों ने दलितों पर हमला किया।
शिकायती पत्र के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गांव निवासी पाताली की पत्नी पार्वती देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने उसके घर पर हमला कर दिया। जिसके चलते उसके बेटे गोलू, पुत्री पूजा पुत्र मानसिंह और पति पाताली लाल को काफी चोटें आई हैं। यही नहीं बीच-बचाव करने के चक्कर में पड़ोसी मोहन लाल के पुत्र मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़िता ने बताया कि सभी लोगों उसके परिवार पर बुरी तरह से अत्याचार किए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें गांव में रहने भी नही देंगे। यही नहीं पीडिता ने बताया कि यदि वह मुकदमा लिखाने गई तो उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने उनके घर में घुसने और मारपीट करने से पहले पड़ोसियों के दरवाजे भी बंद कर दिए थे जिससे कोई उनकी सहायता न कर सके। घटना के बाद से परिवार भारी दहशत में वही गांव में इस घटना को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश है। खबर लिखे जाने तक कोखराज पुलिस ने मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।

