वैश्विक

Sri Lanka में गहराया ईंधन संकट, लोगों को नियंत्रित कर रहे हैं सैनिक: देश में भारी आर्थिक तथा ऊर्जा संकट

Sri Lanka में ईंधन की कमी के चलते पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और ईंधन के वितरण के प्रबंधन तथा निगरानी के लिए मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर सेना को तैनात करना पड़ा. विदेशी विनिमय की कमी के कारण देश में भारी आर्थिक तथा ऊर्जा संकट पैदा हो गया है.

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अचानक से वृद्धि होने और ईंधन की कमी की वजह से हजारों लोगों को घंटों तक पेट्रोल पंपों पर खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. जनता को प्रतिदिन कई घंटों तक बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है.

मंगलवार सुबह, निहत्थे सैनिकों को सरकारी कंपनी सेलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित पंपों पर लोगों को नियंत्रित करते देखा गया. ऊर्जा मंत्री गामिनी लोकुगे ने कहा, “हमने पेट्रोल पंपों पर सैन्य कर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया है

ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके क्योंकि लोग व्यापार करने के लिए कैन में ईंधन ले जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, “वे (सैनिक) यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों में ईंधन का उचित तरीके से वितरण किया जाए.” ईंधन के लिए कतार में लगे लोगों में से अब तक चार की मौत की खबर आई है.

विदेशी विनिमय संकट की वजह से ईंधन, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं का आयात रुक गया है. श्रीलंका सरकार ने भारत से कर्ज की मदद मांगी थी जिसके बाद पिछले सप्ताह भारत ने आर्थिक संकट से उबरने के वास्ते एक अरब डॉलर का ऋण दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 1 =