फिल्मी चक्कर

Will Smith and Chris Rock- ‘मैं सबके सामने माफी मांगना चाहता हूं क्रिस, मैं गलत था’: Will Smith

ऑस्कर 2022 समारोह में क्रिस रॉक को सबके सामने घूंसा मारने के बाद अब विल स्मिथ (Will Smith) ने माफी मांगी है. विल स्मिथ ने (Will Smith) सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और ये माना है कि वो गलत थे, इतना ही नहीं एक्टर अपनी इस हरकत को लेकर शर्मिंदा भी हैं.

Will Smith and Chris Rock

विल स्मिथ (Will Smith) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर माफीनामा जारी किया है. जिसमें लिखा है ‘हिंसा किसी भी रूप में जहरीली और विनाशकारी होती है. कल रात के एकेडमी अवॉर्ड्स में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य था. मेरे खर्चों पर मज़ाक करना मेरे काम का एक हिस्सा है, लेकिन जेडा की मेडिकल कंडीशन का मज़ाक उड़ाना मेरे बर्दाश्त के बाहर था और मैंने भावुक होकर रिएक्ट कर दिया.’

‘मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस. मैंने लाइन क्रॉस कर दी, मैं गलत था. मैं शर्मिंदा हूं और मेरी हरकतें उस आदमी का संकेत नहीं थीं जो मैं बनना चाहता हूं. प्रेम और दया की दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Will Smith (@willsmith)

मैं एकेडमी, शो के निर्माताओं, सभी उपस्थित लोगों और दुनिया भर में देखने वाले सभी लोगों से भी माफी मांगना चाहूंगा. मैं विलियम्स परिवार और मेरे राजा रिचर्ड परिवार से माफी मांगना चाहता हूं. मुझे इस बात का गहरा अफसोस है कि मेरे व्यवहार से इस खूबसूरत यात्रा में एक दाग लग गया. मैं इस पर काम कर रहा हूं और करूंगा’.

क्यों मारा था क्रिस को घूंसा?

दरअसल, क्रिस रॉक स्टेज पर डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड देने आए थे. इस दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ (Will Smith) की वाइफ के बालों पर कमेंट कर दिया, जिसके चलते स्मिथ को गुस्सा आ गया वो मंच पर पहुंचे और उन्होंने क्रिस रॉक के मुंह पर मुक्का जड़ दिया.

G.I Jane 2 फिल्म को लेकर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ा दिया था. जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए क्रिस रॉक ने कहा था कि गंजी होने की वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था.

विल स्मिथ से मुक्का खाने के बाद कुछ देर के लिए क्रिस रॉक सन्न खड़े रह गए, लेकिन उन्होंने इसे हल्के अंदाज़ में लिया. क्रिस से विल स्मिथ ने कहा कि दोबारा अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लेना.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Will Smith (@willsmith)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =