Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अपराधी नये नये तरीकों से लूटने में लगे है, लोगों को -इंस्पैक्टर संजीव भटनागर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर व्यापारी सुरक्षा फोरम की एक बैठक भगत सिंह रोड़ पर आयोजित की गई, जिसमें पुलिस साईबर क्राईम के इंस्पैक्टर संजीव भटनागर, सहायक गौरव कुमार, एल0 आई0 यू0 के इंस्पैक्टर सत्यवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता विश्वदीप गोयल ‘बिट्टू’ ने की तथा संचालन राजकुमार रहेजा ने किया।

व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए साईबर क्राईम के इंस्पैक्टर संजीव भटनागर ने कहा कि बदलते दौर में अब अपराधियों ने पुराने परम्परागत चोरी – डकैती ठगी के तरीकों को छोड़कर, नये नये तरीके अपना लिये है। इसमें वे आपको बेवकूफ बनाकर, आपकी सहमति से ही आपको लूटते है।

इन्फारमेशन टैक्नोलोजी का सहारा लेकर वे साईबर क्राईम के जरिये आपका धन लूट लेते है। साईबर क्राईम सैल प्रत्येक माह के प्रथम बुद्धवार को साईबर सुरक्षा पर जन जागरूकता के लिए सेमीनार आयोजित करता है। उन्होनें व्यापारियों को सलाह दी कि वे डाक्यूमेंटस देते समय उन पर उद्देश्य अवश्य अंकित करें।

आधार को लाक-अनलाक करने, सर्विस यूज करते समय सिकयोरटी पर ध्यान देने, व फोटो के सहारे ब्लैकमेल न होकर अपितु खुल कर विरोध करें व पुलिस को बतायें। बैंको से पैसा हड़पने पर 1930 पर काल कर, संबंधित थाने में एफ0 आई0 आर0 के अलावा साईबर क्राईम सैल को सूचित करें।

ऐसे अपराधों में अपराधी लोकल के न होकर अकसर, बाहर के होते है। राजस्थान के कई गिरोह इस काम को अंजाम दे रहे है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपने बच्चों पर निगाह रखें जो नित नये नये एप डाउन लोड़ कर गेमों के चक्कर में अपराधियों को सारी जानकारी दे बैठते है। उन्होंने माना कि टैलीकाम कम्पनीज के कारण भी साईबर अपराध बढ़ रहे है। बैठक में व्यापारियों ने अधिकारियों से विभिन्न सवाल कर अपनी ज्ञिज्ञासा शांत की।

 बैठक में विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, सभासद राहुल पंवार, मनोज गुप्ता, नितिन जैन, हर्षित गर्ग एडवोकेट, ब्रिजेश दीक्षित, आशुतोष, दीपक शर्मा, सन्मति जैन कपिल सिंधी, नितिन कुच्छल, सागर अरोरा, अजय गर्ग, डॉ0 संजय अग्रवाल, रितिक प्रजापति सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =