फिल्मी चक्कर

हॉट दिशा पाटनी : ‘डू यू लव मी टीज़र सोशल मीडिया पर

 ‘बागी 3’ में दिशा पाटनी का एक आइटम नंबर रखा गया है, जिसका टीज़र आज सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. गाने में दिशा बेहद ही हॉट अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. गाने में दिशा अपने अंदाज़ से महफिल लूटती दिख रही हैं. कुछ सेकेंड का ये टीज़र सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

 ‘डू यू लव मी’ तनिष्क बागची द्वारा रचित है और निखिता गांधी ने इसे अपनी आवाज़ दी है. यह ट्रैक ब्रिटिश रिकॉर्ड निर्माता ट्रॉयबॉय के डू यू का रीमेक है. इस गाने में हुक लाइन के अलावा बाकी सभी लाइन हिंदी में होंगे.

आपको बता दें कि ‘बागी 2’ में दिशा पाटनी अहम रोल में नज़र आई थीं. लेकिन इस बार टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर रोमांस करती दिखेंगी. बता दें कि श्रद्धा बागी सीरीज़ की पहली फिल्म में भी टाइगर के साथ नज़र आई थीं. इस बार फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के अलावा रितेश देशमुख और जैकी श्रॉफ भी नज़र आएंगे.

‘बागी 3’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है. इसको साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस गाने के बोल हैं ‘डू यू लव मी’. गाने में संगीत भी काफी दमदार है. अभी पूरा गाने का इंतज़ार है. टाइगर श्रॉफ ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि पूरा गाना कल यानी गुरुवार को रिलीज़ किया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =