वैश्विक

Pakistan: पंजाब विधानसभा में महिला विधायकों के झगड़े का वीडियो वायरल, उमर सरफराज नए गर्वनर नियुक्त

Pakistan:  जारी सियासी संकट के बीच रविवार को पंजाब विधानसभा जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष की महिला विधायक एक दूसरे से भिड़ गईं. विधानसभा के हंगामे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में महिला विधायकों को एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते और झगड़ते देखा जा सकता है. महिलाएं एक-दूसरे बाल खींचते भी नजर आ रही हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पंजाब प्रांत के गवर्नर चौधरी सरवर को बर्खास्त कर दिया जबकि नए प्रांतीय मुख्यमंत्री का चुनाव टाल दिया गया.नेशनल असेंबली के नक्शेकदम पर चलते हुए पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार दोस्त मुहम्मद मजारी ने इमरान खान सरकार को गिराने की ‘‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’’ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री का चुनाव कराने से इनकार कर दिया और सत्र को छह अप्रैल तक के लिए टाल दिया. बाद में, स्पीकर के कार्यालय ने कहा कि सदन में हंगामे के कारण मुख्यमंत्री का चुनाव कराने के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

चौधरी परवेज इलाही सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) गठबंधन के उम्मीदवार थे, जबकि संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार हमजा शहबाज थे, जो पीएमएल-एन के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ के बेटे हैं.

पंजाब विधानसभा सत्र नेशनल असेंबली सत्र के साथ ही हुआ. इससे पहले सुबह में, प्रधानमंत्री खान ने पंजाब के गवर्नर सरवर को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह उमर सरफराज को नियुक्त किया.वहीं दूसरी तरफ बर्खास्त किए गए सरवर ने ‘‘इमरान खान से जुड़ी कई गोपनीय सूचनाएं होने’’ का दावा करते हुए कहा कि उन्हें इसे सार्वजनिक करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि खान ने अपनी पार्टी के विरोध के बावजूद एक ‘‘अयोग्य मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार’’ को चुना था.

सरवर ने कहा कि खान ने उन्हें संविधान का उल्लंघन करते हुए आधी रात को पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए कहा था. सरवर ने आगे दावा किया कि उन्होंने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दे दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =