उत्तर प्रदेश

Ayodhya News: ओवरलोडिंग की वजह से पलटी बस, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या जिले में मंगलवार को बेहद ही दुखद सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। शुरुआती प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना के चलते कुल 3 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर पुलिस और अस्पताल की टीमें पहुंच गई। यह दुर्घटना एक प्राइवेट संचालित बस के पलटने से हुई है।

यह घटना अयोध्या जिले स्थित कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर NH27 की घटना है। इस घटना के चलते 3 लोगों की मृत्यु के आयात करीब दर्जनभर लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद चिकित्सकीय टीम की मदद से घायलों को अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान पुलिस दुर्घटना की जांच में लगी है लेकिन अभी तक बस पलटने के असल कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। हालांकि घटना के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बस पलटने का असल कारण ओवरलोडिंग है, लेकिन आपको बता दें कि कारणों को लेकर पुलिस ने अभीतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

प्रशासन द्वारा मामले को त्वरित रूप से संज्ञान में लिया गया है। यकीनन यह बेहद ही दुखद घटनाओं में से एक है, जिसके चलते दर्जनों के गंभीर रूप से घायल होने के अलावा कुल 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।घटना को सर्वप्रथम थाना कैंट ने संज्ञान में लिया जिसके बाद पुलिस टीम सहित और चिकित्सकीय टीम सहित अन्य को घटनास्थल पर ज़ल्द ही सूचना देकर भेजा गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =