उत्तर प्रदेश

Harodi News: सई नदी पुल के पास खुरदा मदारपुर रोड पर घेराबंदी, पकड़े गए चार लुटेरे

Harodi News: चार शातिर लुटेरे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने इनके पास से मल्लावां इलाके में सर्राफा व्यवसाई से हुई लूट के जेवर, लूट में इस्तेमाल हुई कार, बाइक, तमंचे और कारतूस खोखा भी बरामद किए हैं. बदमाशों के तीन साथी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है. जबकि इससे पहले मुठभेड़ में दो बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं.

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि पांच अप्रैल को मल्लावां कोतवाली इलाके के मटियामऊ में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले उमेश से बाइक व कार सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूट की थी.

लूटेरों ने ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया था और फरार हो गए थे. इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कर लूट की घटना के खुलासे के लिए स्वाट सर्विलांस एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था.

खुलासे के लिए उनके निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सीओ बिलग्राम और अन्य लोगों को भी लगाया गया था. एसपी ने बताया सभी टीमों को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश गौसगंज से मल्लावां की तरफ एक कार आ रही है. इसमें कुछ संदिग्ध लोग मौजूद है. इस सूचना पर पुलिस ने सई नदी पुल के पास खुरदा मदारपुर रोड पर घेराबंदी की.

एसपी ने बताया कि कुछ देर बाद गौसगंज की तरफ एक सफेद कार आती दिखाई पड़ी. जब उसको रोका गया तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस ने किसी तरह से बचाव करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया.

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान चार बदमाशों में से एक ने अपना नाम राहुल सिंह निवासी रामापुर थाना सांडी बताता. जबकि दूसरे ने रहीस निवासी पठान टोला तीसरे ने उस्मान निवासी नसरत नगर व चौथे ने अपना नाम मनीष प्रताप सिंह उर्फ एमपी निवासी सुमेरपुर थाना मल्लावां बताया.

एसपी ने बताया इनके तीन साथी इसहाक निवासी सांडी दिलशाद निवासी सांडी रकीब निवासी सांडी व रुबिल निवासी मल्लावां फरार हैं. पुलिस इनकी तलाश कर रही है. इससे पहले भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश अजीत कुमार उर्फ मोनू विकास कुमार को एक किलो 500 ग्राम जेवरों के साथ गिरफ्तार किया था.

जिसमें अजीत कुमार को गोली लगी थी. पुलिस ने इन चारों बदमाशों के पास से ज्वेलर्स के यहां से लूटी गई चांदी के जेवर घटना में प्रयोग की गई एक बाइक एक कार बरामद की है. एसपी ने बताया पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है. शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 12 =